Hanuman Chalisa

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, इस ग्राम पंचायत को बनाएंगे नगर पंचायत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 16 दिसंबर 2024 (11:38 IST)
CM Mohan Yadav Big Announcement: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ग्राम पंचायत खटखरी को नगर पंचायत बनाने और दो सड़कों के अपग्रेड करने की भी घोषणा की है। एक समारोह में उन्होंने कई तरह की सौगातें देने की घोषणा की है। बता दें कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार को मऊगंज में आयोजित जनकल्याण पर्व समारोह में शामिल हुए। यहां उन्होंने कई मऊगंज को कई विकास कार्यों की सौगातें दी हैं। साथ ही सीएम मोहन यादव ने 5041 करोड़ की सीतापुर-हनुमना सिंचाई प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस समारोह में सीएम मोहन यादव ने 60 लाख विद्यार्थियों के खाते में 332 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति राशि ट्रांसफर की है। इसके अलावा उन्होंने जिले को स्टेडियम, सिविल अस्पताल, देवतालाब मंदिर के विकास की सौगात दी। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत खटखरी को नगर पंचायत बनाने और दो सड़कों के अपग्रेड करने की भी घोषणा की है।
<

विकसित मध्यप्रदेश का ध्येय
विकास का संकल्प...

'जनकल्याण पर्व' के अंतर्गत आज जिला मऊगंज में आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के अक्षयपात्र कार्यक्रम में बच्चों में सुपोषण का सन्देश दिया, साथ ही विद्यार्थियों के खातों में ₹332 करोड़ की राशि अंतरित की और ₹5175 करोड़ से अधिक के… pic.twitter.com/E2EdAN8PvP

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) December 14, 2024 >क्या किया ऐलान : इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खटखरी क्षेत्र को नगर परिषद बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र 2 सड़कों को अपग्रेड करने, देवतालाब महाविद्यालय में 5 करोड़ रुपए की लागत से स्टेडियम के निर्माण, देवतालाब शिव मंदिर और हनुमना में में 5 करोड़ रुपए की लागत में सिविल अस्पताल बनाने के साथ कई विभिन्न विकास कार्य कराने की ऐलान किया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर शिविर लगाकर पात्र नागरिकों को सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

मऊगंज को मिली कई सौगातें : समारोह को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि विकास की दौड़ में मऊगंज कहीं पीछे छूट गया था। उनकी सरकार ने मऊगंज को जिला बनाया और अब उनकी ही सरकार ही मऊगंज को विकास की सौगाते दे रही है। सीतापुर-हनुमना लिफ्ट इरिगेशन प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि 5041 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के तहत जिले के 400 से अधिक गांवों में सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इस दौरान उन्होंने 5175 करोड़ रुपए के 57 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर मांग को पूरा किया जाएगा।
Edited By : Navin Rangiyal 

Show comments

जरूर पढ़ें

न सीजफायर होगा, न सरेंडर, जंग जारी रहेगी, ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार

Donald Trump की धमकी, खत्म होगा भ्रष्टाचार और मौत का दौर, ईश्वर ईरान की रक्षा करे

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

सभी देखें

नवीनतम

Hormuz पर संकट बरकरार, UN में बहरीन का प्रस्ताव गिरा, रूस-चीन का वीटो

क्या ईरान पर होगा Nuclear अटैक, डोनाल्ड ट्रंप के प्लान पर व्हाइट हाउस का बड़ा बयान

ईरान में फंसे भारतीयों को अलर्ट, अगले 48 घंटे जहां हैं, वहीं रहें, सरकार की सख्त एडवाइजरी

सनातनी एकजुट हों तो षड्यंत्रकारी भारत का बाल बांका भी नहीं कर पाएंगे : योगी

भोपाल में फाइनेंशियल ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट खोलने को मोहन कैबिनेट की मंजूरी, उज्जैन एयरपोर्ट के लिए भी 590 करोड़ स्वीकृति

अगला लेख