dharma sangrah
✕

महिला ने संघ प्रमुख भागवत को सौंपा ज्ञापन, मिला यह जवाब

Webdunia
गुरुवार, 22 मार्च 2018 (11:59 IST)
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले स्थित रामराजा सरकार मंदिर में उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब वहां दर्शन के लिए पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत को एक महिला दर्शनार्थी अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन देने पहुंच गई।
 
भागवत कल ओरछा स्थित इस प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक संविदा कर्मचारी भागवत के पास तक पहुंच गई और उन्हें अपनी मांगों से जुड़ा ज्ञापन देने की कोशिश करने लगी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला ने कहा कि प्रदेश में संविदा कर्मचारी लगातार आंदोलन कर रहे हैं और राज्य के करीब ढाई-पौने तीन लाख कर्मचारियों को नियमित कराने के लिए भागवत मदद करें।
 
इस पर भागवत ने कहा कि वे कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं और इस नाते उसकी कोई खास मदद नहीं कर सकते। हालांकि उन्होंने महिला को आश्वासन दिया कि उसका ज्ञापन यथास्थान पहुंचा दिया जाएगा।
 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश खाका ने बताया कि मंदिर परिसर के भीतर एक संविदा कर्मचारी महिला भागवत के पास पहुंच गई थी और उसने उन्हें ज्ञापन देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को वहां से हटा दिया। प्रदेश में संविदा कर्मचारी पिछले करीब एक महीने से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

नवीनतम

Flydubai की फ्लाइट में टला भयानक हादसा, पायलट स्मित माछर की बहादुरी पर बोले CM पटेल- देश को गर्व है

राहुल गांधी के बालाघाट दौरे की इनसाइड स्टोरी, आखिरी क्यों आदिवासी बच्चों की मौत पर गर्माई मध्यप्रदेश की सियासत?

Flydubai Hero: हजारों फीट नीचे गिर रहे प्लेन को संभाला, इजरायली पीएम बोले- यानिव 'ग्लोबल मेडल ऑफ ऑनर' के हकदार

उज्जैन में मस्जिद हादसे में कोई जनहानि नहीं, सड़क चौड़ीकरण का कार्य जारी: उज्जैन कलेक्टर

नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए प्रतिबद्ध सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा- हॉट स्पॉट पर रखें पैनी नजर

अगला लेख