Hanuman Chalisa

डिंडोरी में मॉब लिंचिंग, शराबियों ने समझा बच्चा चोर, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

Webdunia
बुधवार, 8 अगस्त 2018 (16:47 IST)
डिंडोरी। मध्यप्रदेश के डिंडोरी जिले में एक सनसनीखेज घटनाक्रम में बच्चा चोरी के संदेह में गांव वालों ने मानसिक रुप से विक्षिप्त एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। सोशल मीडिया पर मामले का खुलासा होते ही हड़कंप मच गया। 
 
बताया जा रहा है कि यह घटना 28 जुलाई को एक आदिवासी बहुल इलाके में हुई। पुलिस अधीक्षक के कार्तिकेयन ने कहा कि 1 अगस्त को पता चला कि गांव के एक कुएं में एक शव तैर रहा है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय मुकेश गोंड के रुप में की गई है। वह दिमागी रूप से बीमार था। 
 
जांच में पता चला कि 28 जुलाई की रात को शराब पीने के दौरान जगदीश, चेतराम, संजय और गंगाराम ने मुकेश को देखा। उसे आवाज लगाई तो वह स्कूल में छिप गया। चारों ने उसे आवाज लगाकर रोका और पूछताछ की। उनके सवालों का जवाब नहीं दे पाने पर उन्होंने उसे बच्चा चोर कहकर पीटना शुरू कर दिया।
 
इसके बाद गांव के कुछ अन्य लोग भी जुट गए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। इसके बाद आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधने के साथ शरीर में पत्थर बांधकर उसे कुंए में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने जगदीश और उसके साथियों सहित 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अयातुल्ला खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल क्यों नहीं होंगे मोजतबा, जानिए भारत से कौन-कौन पहुंचा ईरान

एकनाथ शिंदे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराया भर्ती, स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर क्‍या बोले डॉक्टर?

ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, लगा एक और तगड़ा झटका, TMC की प्रदेश अध्‍यक्ष ने दिया इस्‍तीफा

दूसरे देशों में इथेनॉल की वजह से क्यों नहीं होते वाहन खराब?

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात के साणंद में 7,500 रुपए करोड़ के CG Semi सेमीकंडक्टर प्लांट से उत्पादन शुरू, जापान-मलेशिया को होगा चिप्स निर्यात

दिल्ली में झारखंड का डिजिटल विजन पेश करेंगे CM हेमंत सोरेन, AI पॉलिसी और रांची IT पार्क पर रहेगा फोकस

किसानों की डिजिटल पहचान की ओर तेजी से बढ़ रहा यूपी, लक्ष्य का 82.69 फीसदी कार्य हुआ पूरा

उत्तराखंड में शिक्षा और कौशल विकास को बड़ा बढ़ावा, CM धामी ने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के नए एकेडमिक ब्लॉक का किया लोकार्पण

Pakistan के 23 आतंकियों पर मोदी सरकार का बड़ा 'प्रहार', UAPA के तहत जारी हुई नई List

अगला लेख