Publish Date: Sat, 30 Jan 2021 (09:57 IST)
Updated Date: Sat, 30 Jan 2021 (10:14 IST)
सतना। मध्यप्रदेश में सतना जिले के बिरसिंहपुर थाना क्षेत्र के शिव चौक के पास लगे एक बैंक के एटीएम को अज्ञात बदमाशों ने विस्फोट कर उड़ाया और उसमें रखी नकदी लूट ली है।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर बिरसिंहपुर के शिव चौक में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को शुक्रवार रात बदमाशों ने ब्लास्ट कर उड़ा दिया है। बदमाशों ने उसमें रखी नकद राशि लूट ली है। शनिवार सुबह जानकारी मिलने पर पुलिस बल और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। (वार्ता)