dharma sangrah
✕

रेप के आरोप में मिर्ची बाबा ग्वालियर से गिरफ्तार, शर्तिया बच्चा होने का झांसा देकर महिला से किया बलात्कार

विशेष प्रतिनिधि
मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (12:22 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश की सियासत में मिर्ची बाबा के नाम से मशहूर वैराग्यनंद रेप के आरोप में गिरफ्तार किए गए है। ग्वालियर के एक होटल से भोपाल पुलिस और ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया है।

विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचारक रहे मिर्ची बाबा पर भोपाल में महिला ने रेप का आरोप लगाया है। गिरफ्तारी के बाद भोपाल पुलिस मिर्ची बाबा को ग्वालियर से भोपाल ला रही है।

पुलिस के मुताबिक रायसेन की रहने वाली महिला ने भोपाल के महिला थाने में मिर्ची बाबा पर बच्चा पैदा करने के झांसे के बाद दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

महिला का आरोप है कि मिर्ची बाबा ने भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी में 17 जुलाई को मिलने के लिए बुलाया इसके बाद इलाज के नाम पर नशे की गोलियां खिलाकर बेहोश किया और रेप किया। रेप के बाद मिर्ची बाबा ने महिला को धमकाते हुए मुंह बंद रखने को कहा। बताया जा रहा है कि महिला शादी के चार साल बाद भी बच्चा नहीं होने पर मिर्ची बाबा के पास पहुंची थी। 

सम्बंधित जानकारी

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

अर्नब-मुरासु के बाद एक और चक्रवाती तूफान का खतरा! बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा आतंकी हमला: गश्त कर रहे सीआरपीएफ जवानों पर बरसाई गोलियां, 3 घायल

अगला लेख