Hanuman Chalisa

देवास में मकान में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की जलकर मौत

मृतकों में पति, पत्नी और 2 बच्चे

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 21 दिसंबर 2024 (09:48 IST)
house fire in dewas:  मध्यप्रदेश के देवास जिले में शनिवार तड़के एक घर से संचालित की जा रही डेरी में आग लगने से एक दंपति और उनके 2 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि आग नयापुरा इलाके में सुबह करीब 4.45 बजे लगी।
 
नाहर दरवाजा पुलिस थाने की प्रभारी मंजू यादव ने बताया कि हमें नयापुरा में एक दूध की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी और उसी परिसर में एक परिवार रह रहा था। उन्होंने बताया कि पीड़ित दंपति और उनके 2 बच्चों की मौत दम घुटने और जलने से हुई। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग की एक टीम ने आग पर काबू पा लिया है।
 
पुलिस के अनुसार दिनेश कारपेन्टर (35), उनकी पत्नी गायत्री (30), बेटी ईशिका (10) और 7 वर्षीय बेटे चिराग की आग में मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) पुनीत गहलोत ने कहा कि दिनेश इमारत के भूतल पर डेरी चलाते थे और अपने परिवार के साथ दूसरी मंजिल पर रहते थे। ALSO READ: तमिलनाडु के अस्पताल में दर्दनाक हादसा, आग लगने से 6 की मौत
 
आग लगने के कारणों का नहीं चला पता : अधिकारी ने कहा कि हम आग के कारणों की जांच कर रहे हैं। डेरी भूतल पर थी और परिवार दूसरी मंजिल पर था जबकि पहली मंजिल खाली थी। उन्होंने कहा कि आग भूतल पर लगी थी और संदेह है कि यह तेजी से भड़क गई, क्योंकि वहां कुछ ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे।
 
एसपी ने कहा कि परिवार दूसरी मंजिल पर होने के बावजूद बचाया नहीं जा सका। उन्होंने कहा कि फोरेंसिक टीम द्वारा जांच किए जाने के बाद आग लगने का सही कारण पता चलेगा। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पा लिया गया है। गहलोत ने कहा कि घटना गंभीर थी और पुलिस ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन और स्थानीय नगर निकाय के साथ समन्वय कर रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धीरेन्द्र शास्त्री चोर है! बागेश्वर बाबा पर क्यों भड़के भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार?

60 दिनों में खाते में आएगा पैसा, EV खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली के परिवहन मंत्री ने बताई योजना

E20 पेट्रोल और एथेनॉल मिश्रण पर फिर छिड़ी बहस, मनीष कश्यप का वीडियो क्यों हो रहा है वायरल

RailOne App का बड़ा कमाल, AI बताएगा वेटिंग टिकट कन्फर्म होगी या नहीं

2026 के 7 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर, लंबी रेंज, दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस, खरीदने से पहले देखें पूरी List

सभी देखें

नवीनतम

मांगरोल में बादल फटे, 1 दिन में 22.24 इंच बारिश, गुजरात के 225 तालुका पानी-पानी

शेयर बाजार लगातार चौथे हफ्ते बढ़त के साथ बंद, अगले सप्ताह किन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर?

गुजरात में पकड़े गए संदिग्‍ध आतंकियों में देवास का 18 साल का बिलाल दुर्रानी घाघा भी, ATS इस एंगल पर कर रही जांच

केतन से लेकर इंदौर के राजा रघुवंशी तक! भाजपा सांसद ने दोहराई पुरुष आयोग की मांग, कहा- पुरुषों की भी सुनो

मणिपुर में महंगाई का बम! पेट्रोल 250, गैस सिलेंडर 5000 रुपए, आखिर ऐसा क्या हुआ?

अगला लेख