rashifal-2026

मानसून अलर्ट, मध्यप्रदेश को करना होगा अभी थोड़ा इंतजार...

Webdunia
मंगलवार, 12 जून 2018 (11:56 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के बाशिंदों को अभी मानसून की तरबतर कर देने वाली बौछारों के लिए कम से कम 10 दिन का और इंतजार करना पड़ेगा।
 
इसी बीच, अभी हालांकि आगामी दो दिन प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते अच्छी बारिश हो सकती है। उसके बाद गर्मी एक बार फिर असर दिखाएगी।
 
मौसम विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणपूर्व हिस्से एवं होशंगाबाद, जबलपुर, शहडोल संभागों में अच्छी बारिश की संभावनाओं के बीच तापमान में व्यापक गिरावट हो सकती है। जबकि पश्चिमी और उत्तरी मध्य प्रदेश में शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आगामी 2 दिनों के बाद मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी के असर हैं।
 
विभाग ने बताया है कि आगामी 10 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के मध्य प्रदेश में आने के आसार नहीं बन रहे है। बताया जा रहा है कि अरब सागर में मानसून का प्रवाह कमजोर पड़ने के कारण इसमें आगे बढ़ने में देरी हो रही है। मानसून फिलहाल छत्तीसगढ़ तक पहुंचा है।
 
सोमवार को भी राजधानी भोपाल समेत कई स्थानों पर मानसून पूर्व गतिविधियों के तहत शाम को तेज आंधी के साथ बौछारें पड़ीं। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

Indigo की फ्लाइट में बम की धमकी, 24 घंटे में दूसरा मामला, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

अगला लेख