Biodata Maker

मंदसौर गैंगरेप मामला, मासूम के पिता ने ठुकराया मुआवजा, कहा- मुजरिमों को फांसी दो

Webdunia
रविवार, 1 जुलाई 2018 (15:21 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में सामूहिक बलात्कार और वहशत की शिकार 7 वर्षीय बच्ची के पिता ने इस वारदात पर रविवार को आक्रोश जताते हुए कहा कि उन्हें सरकारी मुआवजा नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका परिवार बस इतना चाहता है कि उनकी बेटी के साथ बर्बर दुष्कर्म करने वाले दोनों मुजरिमों को जल्द से जल्द मौत की सजा दिलाई जाए।
 
सामूहिक बलात्कार पीड़ित इस स्कूली छात्रा के पिता मंदसौर में फूल बेचते हैं। उनकी बेटी मंदसौर से करीब 200 किलोमीटर दूर इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय (एमवायएच) में 27 जून की रात से भर्ती है। पीड़ित बच्ची के पिता ने एमवायएच में कहा कि मेरे परिवार को सरकार से कोई मुआवजा नहीं चाहिए। हम यही चाहते हैं कि हमारी बेटी से ज्यादती के मामले में यथाशीघ्र कानूनी प्रक्रिया पूरी हो और मुजरिमों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाई जाए। 
 
प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पैसे की कोई बात है ही नहीं। हमें बस इंसाफ चाहिए। सामूहिक बलात्कार पीड़ित बच्ची के पिता ने यह भी कहा कि वे अपनी संतान के एमवायएच में जारी इलाज से संतुष्ट हैं।
 
उन्होंने अपने बेटी को बेहतर इलाज के लिए किसी अन्य अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत से  इंकार करते हुए कहा कि एमवायएच में मेरी बेटी के इलाज के लिए बाहर से भी डॉक्टर आ रहे  हैं। मेरी बेटी का अच्छा इलाज यहीं (एमवायएच में) हो जाएगा। उम्मीद है कि 2-4 दिन में उसकी  हालत और सुधरेगी।
 
इस बीच मंदसौर के जिलाधिकारी ओपी श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक बलात्कार पीड़ित बच्ची के पिता के बैंक खाते में कल शनिवार को मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान योजना के मद में 5 लाख रुपए की राशि जमा कराई गई है ताकि पीड़ित परिवार को तुरंत आर्थिक मदद दी जा सके। उनके बैंक खाते में कल सोमवार को इसी मद में 5 लाख रुपए और जमा कराए जाएंगे।
 
श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद किसी वरिष्ठ मनोचिकित्सक से बच्ची की  काउंसलिंग भी कराई जाएगी ताकि वह दुष्कर्म के सदमे से जल्द से जल्द उबरकर सामान्य जीवन जी सके। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Pakistan की एयरस्ट्राइक का अफगानिस्तान ने लिया बदला, डूरंड लाइन के पास PAK पोस्ट पर हमले, भागे सैनिक, 15 चौकियों पर कब्जा

भारत ने 72 रनों से जिम्बाब्वे को हराकर किया टी-20 विश्वकप से बाहर

maglev train : हवाई जहाज से भी तेज, मैग्लेव ट्रेन की 5 बड़ी खूबियां जो इसे बनाती हैं भविष्य का ट्रांसपोर्ट, CM योगी भी हुए दंग

CM Pushkar Singh Dhami ने राहुल गांधी को घेरा, बोले- मोहम्मद बनते ही दीपक को इफ्तार का न्योता

HRA क्लेम में बड़ा बदलाव! मकान मालिक से रिश्ता बताना होगा अनिवार्य, आयकर 2025 के नए नियम जारी

सुरसागर झील और न्याय मंदिर समेत ऐतिहासिक धरोहरों का होगा कायाकल्प, VMC का बड़ा मास्टरप्लान

CM योगी का सफल सिंगापुर-जापान दौरा, 4 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों के साथ लौटे, UP में खुलेंगे 5 लाख रोजगार के द्वार

योगी सरकार का बड़ा कीर्तिमान : UP की 1 करोड़ 6 लाख ग्रामीण महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, 8 गुना बढ़ा आजीविका मिशन का दायरा

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में UP को अग्रणी बनाने की तैयारी, CM योगी बोले- राष्ट्रीय स्तर का केंद्र विकसित किया जा सकता है

ग्रीन हाइड्रोजन हब बनेगा यूपी : जापान की तकनीक और IIT कानपुर का साथ, उद्योगों को मिलेगा सस्ता स्वच्छ ईंधन

अगला लेख