Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुर्गे ने जूठा कर दिया खाना, गुस्से में पति-पत्नी ने खाया जहर

Advertiesment
Madhya pradesh
छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक मुर्गे के खाना जूठा कर देने पर एक परिवार में 2 भाइयों और उनकी पत्नियों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में छोटे भाई और उसकी पत्नी ने जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में र्भी कराया गया है।
 
कुछ दिन पहले देवरानी ने जो खाना बनाया था उसे जेठानी की मुर्गी ने जूठा कर दिया। उसने जब इसकी शिकायत अपनी जेठानी से की तो विवाद हो गया और उसने अपने पति के साथ जहर खा लिया। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
बताया जा रहा है कि दोनों भाइयों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। इस वजह से देवर देवरानी घर में अलग अकेले रहते थे। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अरविंद केजरीवाल के गुजरात से लौटते ही पार्टी छोड़ गए सैकड़ों AAP नेता, BJP में हुए शामिल