Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

MP में फिर बदला मौसम: कहीं बारिश-ओले, तो कहीं बढ़ी गर्मी, जानें आपके शहर का हाल

Advertiesment
heat
Madhya Pradesh Weather : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का असर देखने को मिल रहा है, जबकि कई बड़े शहरों में दिन के समय गर्मी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने आने वाले घंटों में कुछ जिलों के लिए गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश में सुबह-शाम हल्की ठंड का असर दिखाई है, लेकिन दिन में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि ज्यादातर स्थानों पर मौसम सामान्य और शुष्क ही रहेगा। प्रदेश में नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। कटनी के करौंदी में सबसे कम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

भोपाल में क्या है मौसम का हाल?

राजधानी भोपाल सहित कई जिलों में जहां दिन में तेज धूप और गर्मी महसूस की गई। बुधवार को यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

इंदौर में कैसा है मौसम?

चक्रवातीय सिस्टम के कारण कल इंदौर में बादल छाए रहे। यहां अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री रहा। दिन में गर्मी पड़ रही है। बादलों के कारण रात का तापमान भी बढ़ा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी में अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे।

ग्वालियर कितना गर्म

ग्वालियर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जबलपुर संभाग में बारिश

जबलपुर संभाग में कई स्थानों पर आंधी, बारिश और ओलावृष्‍टि का असर दिखाई दिया। शहर में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बड़े शहरों में उज्जैन सबसे गर्म

उज्जैन में फरवरी के अंतिम सप्ताह में तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। दिन और रात का तापमान बढ़ने लगा है। यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
edited by : Nrapendra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सीएम योगी बने ‘ओडीओपी’ के सबसे बड़े ब्रांड अंबेसडर




Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi