Dhanteras
✕

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश में 24 घंटे के बाद पड़ सकती है कड़ाके की ठंड, बारिश की भी संभावना

Webdunia
सोमवार, 21 जनवरी 2019 (13:19 IST)
मध्यप्रदेश में अगले दो दिनों में तेज ठंड पड़ने की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में कश्मीर में सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी और बारिश हो सकती है जिसका असर मैदानी राज्यों पर पड़ेगा। इन राज्यों में ठंड और बढ़ सकती है।


जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्यप्रदेश में देखा गया है। इससे तापमान में घटबढ़ हुई। दिन में तापमान में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला, जबकि रात के तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तरी इलाकों में सर्दियों के मौसम में आने वाले ऐसे तूफान को कहते हैं।

कश्मीर पहुंचने वाला सिस्टम सीजन का सबसे स्ट्रांग सिस्टम होने का अनुमान है। इस दौरान कश्मीर में इस सीजन की सबसे ज्यादा बर्फबारी और बारिश हो सकती है। इसका असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ेगा। खबरों के अनुसार क्षेत्र में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की भी संभावना है। घना कोहरा होने से सर्दी भी बढ़ सकती है।

दिल्ली में कोहरा, रेलगाड़ियों के आगमन में विलंब : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह कोहरा छाया रहने से कई रेलगाड़ियों के आगमन में विलंब हुआ। राजधानी में सुबह कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 95 प्रतिशत रही। दिन में आसमान में बादल छाए रहने  और हल्की बारिश का अनुमान है और अधिकतम तापमान लगभग 29 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

राजधानी में वायु की गुणवत्ता बहुत खराब दर्ज की गई लेकिन रविवार के मुकाबले इसमें कुछ सुधार देखा गया है। आज सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 360 दर्ज किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो इस मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख