Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट : मध्यप्रदेश के लोगों को गर्मी से राहत नहीं, आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

Webdunia
मंगलवार, 14 मई 2019 (23:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में बुधवार से तापमान के बढ़ने का सिलसिला पुन: शुरू हो सकता है। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक उदय सरवटे ने बताया कि राजस्थान के उत्तर पूर्वी क्षेत्र में ऊपरी हवाओं में बना चक्रवात हट गया है, परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश में नमी कम होने लगी है और बुधवार से तापमान में वृद्धि होने का क्रम शुरू होने का अनुमान है।
 
सरवटे ने बताया कि एक द्रोणिका (ट्रफ लाइन) पूर्वी उत्तरप्रदेश से दक्षिण पश्चिमी मध्यप्रदेश तक पहुंच रही है, लेकिन फिलहाल कोई नमी नहीं आ रही है। इस बीच प्रदेश में मंगलवार को भी अशोक नगर और सागर में हल्की वर्षा या बूंदाबांदी हुई है।
 
राजधानी भोपाल में दोपहर बाद आंशिक बादल छाए हैं। यहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है। न्यूनतम भी सामान्य से 2 डिग्री कम 24 डिग्री रहा। प्रदेश में सबसे ज्यादा 43 डिग्री तापमान खरगोन में रिकॉर्ड हुआ।
 
प्रदेश में अगले 24 घंटों में ग्वालियर चंबल और सागर संभाग के जिलों में तथा रीवा, सतना, सीधी, नीमच, मंदसौर, अनूपपुर, जबलपुर एवं डिंडौरी जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा चलने के साथ गरज चमक की स्थिति बन सकती है। भोपाल में भी शाम के समय तेज हवा चलने और गरज-चमक की स्थिति बनने की संभावना है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Exit Poll : टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में BJP 192 सीटों पर आगे, TMC को बड़ा झटका

Donald Trump बोले- 'तूफान आ रहा है, जो रुकेगा नहीं', पोस्ट से बढ़ी हलचल, आखिर क्या है CENTCOM का Plan

TMC 226 सीटें जीतेगी, पश्चिम बंगाल के EXit polls पर ममता बनर्जी का रिएक्शन

अलीगढ़ : AMU के नदीम तरीन हॉल में कल्चरल इवेंट में अफ्रीकी छात्र की हिंदी स्पीच ने जीता दिल

एक दिन मछली खाकर कोई बंगाल नहीं जीत सकता, उसके लिए ‘आमी बांगाली’ होना पड़ेगा

सभी देखें

नवीनतम

विधानसभा में निंदा प्रस्ताव पारित: CM योगी का विपक्ष पर तीखा हमला, महिला सशक्तीकरण सत्र में गरमाई राजनीति

पश्चिम बंगाल में M फैक्टर के दम पर ममता बनर्जी ने किया जीत का दावा, इतनी सीटें जीतने की कहीं बात

सुल्तानपुर में डीजे की तेज आवाज से गई 140 मुर्गियों की गई जान

जबलपुर में बड़ा हादसा, बरगी डैम में क्रूज डूबा, 29 लोग थे सवार, 4 शव बरामद, 15 को बचाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी पहल, ओबीसी बेटियों की शादी में सहारा बनी सरकार

अगला लेख