Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश का सियासी संग्राम : सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, क्या आज होगा कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट?

Webdunia
मंगलवार, 17 मार्च 2020 (09:26 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में सियासी संग्राम के बीच भाजपा की फ्लोर टेस्ट की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह याचिका दायर की है।

इससे पहले राज्यपाल लालजी टंडन ने सोमवार को मुख्यमंत्री को दूसरा पत्र लिखकर आज ही बहुमत परीक्षण कराने के निर्देश दिए। अब सवाल है कि क्या आज कमलनाथ सरकार फ्लोर टेस्ट देगी? अब सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर भी लगी हुई हैं।
 
सोमवार को बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कोरोना वायरस का हवाला देते हुए विधानसभा की कार्यवाही 26 मार्च तक स्थगित कर दी थी।
 
इसे लेकर भाजपा द्वारा विरोध भी किया गया था। भाजपा ने राज्यपाल के सामने अपने विधायकों की परेड भी करवाई थी।
 
भाजपा का दावा है कि कमलनाथ सरकार बहुमत खो चुकी है और कांग्रेस को सरकार चलाने का संवैधानिक अधिकार नहीं है।
 
ऐसी परिस्थिति में कमलनाथ सरकार बहुमत परीक्षण की परीक्षा दे। राज्यपाल ने 14 मार्च को कमलनाथ से कहा था कि वे 16 मार्च को फ्लोर टेस्ट कराएं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

नवीनतम

मेरठ में ओवैसी की हुंकार: 2027 में भाजपा को हराकर चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाने की अपील

192 लोगों को ले जा रही इंडिगो की पुणे-गुवाहाटी फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री दहशत में आए, क्‍या थी वजह?

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

अगला लेख