Publish Date: Fri, 26 Oct 2018 (13:43 IST)
Updated Date: Fri, 26 Oct 2018 (13:46 IST)
मध्यप्रदेश के उमरिया में एक पुलिस अधिकारी ने अपने ही पिता का चालान काटकर कर्तव्यपरायणता की अद्भुत मिसाल पेश की।
दरअसल, उमरिया में पदस्थ सूबेदार अखिल सिंह के पिता आरबी सिंह कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील में SDO के पद पर तैनात हैं और वे उमरिया में अपने नातियों से मिलने जा रहे थे। जब उनकी गाड़ी उमरिया पहुची तो गाड़ी में काली फिल्म देखकर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जब पिता-पुत्र ने एक-दूसरे को देखा तो दोनों ही अचरज में पड़ गए।
सूबेदार अखिल ने अमले को निर्देश दिया कि किसी के साथ कोई भेदभाव न किया जाए। यह सुनकर पिता ने स्वेच्छा से अपनी गाड़ी में लगी काली फिल्म निकलवा ली और जुर्माने का भुगतान भी किया।