rashifal-2026

मौसम अलर्ट : मध्यप्रदेश में 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Webdunia
शुक्रवार, 17 अगस्त 2018 (21:26 IST)
4
भोपाल। मौसम विभाग ने मध्यप्रदेश के 11 जिलों में शनिवार सुबह तक भारी वर्षा की चेतावनी दी है। अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
 
भोपाल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही चक्रवाती हवाओं का घेरा भी बना है। इससे गुजरात से लगे प्रदेश के क्षेत्रों में बारिश होगी।

प्रदेश के नीमच, मंदसौर, खरगोन, उज्जैन, रतलाम, धार, शाजापुर, आगर, बुरहानपुर, आलीराजपुर और झाबुआ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
 
मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह से शाम तक राज्य में कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई। उज्जैन और होशंगाबाद में ही ठीक-ठाक वर्षा हुई है। अन्य स्थानों पर कहीं हल्की बारिश और कहीं बौछारें पड़ी हैं। अधिकतर स्थानों पर तापमान बढ़ गया है। इसके कारण उमस भी महसूस हो रही है।
 
राजधानी भोपाल में शुक्रवार को बहुत हल्की बौछारें पड़ीं। यहां अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। तापमान बढ़ने से यहां भी उमस से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2-3 दिन तक यहां का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। यहां तेज बारिश की संभावना नहीं है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

न विज्ञान का तर्क, न समय की मार, इंतजार के 12 साल, आज भी गुरु के 'जागने' की आस में पथराई हजारों आंखें

भारत में निपाह वायरस से हड़कंप, संक्रमण के 2 केस आए सामने, क्‍या बोला WHO

Ajit Pawar plane crash Baramati : 'ट्रैफिक जाम' ने तय किया जिंदगी और मौत का फासला, ब्रेसलेट बना आखिरी पहचान, 5 सपनों की दर्दनाक मौत

Realme P4 Power 5G भारत में लॉन्च, 10,001 mAh की 'मॉन्स्टर' बैटरी और 6500 निट्स ब्राइटनेस के साथ मचाएगा तहलका

ट्रंप को क्‍यों आई भारत की याद, क्‍या चीन को घेरने की है तैयारी, PM मोदी को भेजा 'पैक्स सिलिका' का न्‍योता

सभी देखें

नवीनतम

Weather Update : उत्तर भारत में ठंड का कहर, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

शरद पवार को नहीं पता, सुनेत्रा पवार बनेंगी डिप्टी सीएम, दोनों NCP के विलय पर दिया बड़ा बयान

हामिद अंसारी के बयान पर बवाल, गजनी को बताया भारतीय लुटेरा, भाजपा का पलटवार

विकास के मोर्चे पर उत्तरप्रदेश की बढ़त, कई योजनाओं में बना देश में नंबर वन

LIVE: किश्तवाड़ के डोलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

अगला लेख