khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मध्यप्रदेश में ठंड से मिली राहत

Advertiesment
Madhya Pradesh
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले चार दिनों से पड़ी रही तेज ठंड से गुरुवार को राहत मिली है। सुबह से ही धूप के खिलने से ठंड का असर कम हुआ है। राज्य के अधिकांश स्थानों पर पिछले चार दिनों से सर्द हवाओं के साथ पड़ रही ठंड से राहत मिली है।


इन चार दिनों में कई स्थानों पर आसमान में बादली छाई रही। साथ में सर्द हवाएं के चलने से ठंड का तेवर बढ़ा हुआ था। गुरुवार कोराज्य के अधिकांश स्थानों पर सुबह से ही धूप के खिलने के कारण ठंड का तेवर कमजोर पड़ गया।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कल अधिकतम तापमान करीब नौ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। कल करीब 13 साल बाद ऐसी स्थिति सामाने आई। सुबह में 10 बजे तक सूर्य नारायण ने दर्शन नहीं दिए थे। दिनभर बादलों की आवाजाही रही।

कल यहां अधिकतम तापमान 19.5 था वहीं यह आज बढ़कर 28.8 पर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार प्रदेश के मौसम में दो दिन तक कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। मौसम का रुख अभी दो दिन तक ऐसा ही बने रहने की संभावना है।

इन दिनों रात्रि के तापमानों में आंशिक गिरावट होने के आसार हैं। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान का ग्राफ इंदौर व शहडोल संभाग के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं तथा शेष संभागों के जिलों में काफी गिरे। सागर व ग्वालियर संभाग के जिलों में सामान्य।

शहडोल व चंबल संभाग के जिलों में सामान्य से काफी अधिक एवं शेष संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

'पकौड़ा आंदोलन' के पहले संजय निरूपम हिरासत में