dharma sangrah
✕

विजयादशमी पर CM मोहन यादव ने किया अहिल्याबाई की तलवार का पूजन

Webdunia
शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (17:47 IST)
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज महेश्वर के ऐतिहासिक किले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहां शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुँचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से  स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो उनके शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं।

आज विजयादशमी के अवसर पर  उनकी कर्मभूमि पहुंचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूं। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके पूर्व हेलीपेड महेश्वर में पहुंचने पर उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने स्वागत किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

सटीक जनगणना से बनेगी विकसित यूपी की ठोस कार्ययोजना, पात्र व्यक्ति नहीं रहेगा वंचित

अयोध्या दीपोत्सव 2026 : 30 लाख दीपों से जगमगाया विश्व कीर्तिमान, पर्यटकों और व्यापार में ऐतिहासिक उछाल

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

राज्य परिवहन प्राधिकरण को मिली पूरी वैधानिक शक्ति, मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के मार्गों के सूत्रीकरण को मिलेगी गति

अगला लेख