Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में भीषण बस हादसे में 10 लोगों की मौत, 47 घायल

Webdunia
सोमवार, 21 मई 2018 (19:45 IST)
गुना (मप्र)। मध्यप्रदेश के गुना जिले में सोमवार सुबह रूठियाई कस्बे के समीप एक बस सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 47 लोग घायल हो गए। निजी यात्री बस उत्तरप्रदेश के बांदा जिले से अहमदाबाद जा रही थी।
 
 
गुना पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक विवेक अस्थाना ने बताया कि सोमवार तड़के करीब 4.30 बजे उत्तरप्रदेश के बांदा से अहमदाबाद जा रही बस गुना से लगभग 8 किलोमीटर दूर रूठियाई कस्बे के पास सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस चालक सहित 7 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि 3 लोगों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में डेढ़ साल की एक बच्ची भी शामिल है।
 
उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए 47 बस यात्रियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें 3 की हालत गंभीर है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजन को सौंप दिए हैं।
 
धरनावदा पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक नीरज बिरथरे ने बताया कि अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादंवि की संबद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। ट्रक चालक फरार है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस हादसे में मृतकों के प्रति शोक व्यक्त किया है। एसडीएम दिनेश शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन ने प्रत्येक मृतक के परिजन को 15,000 रुपए तथा प्रत्येक घायल को 7,500 रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

फ्रांस के एवियन में पीएम मोदी, G7 समिट के इतर ट्रंप समेत इन ग्लोबल लीडर्स से होगी महामुलाकात!

टेकऑफ के कुछ ही सेकंड बाद आग का गोला बना अमेरिकी B-52 बॉम्बर, कैलिफोर्निया में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

Top News 16 June : अमेरिका-ईरान समझौता, B-52 विमान हादसा, G-7 में मोदी और जयपुर थप्पड़कांड ने बटोरी सुर्खियां

DRDO ने किया लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, भारत को बड़ी कामयाबी

Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दीपके को जयपुर में एक शख्स ने जड़ा थप्पड़

अगला लेख