Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश BJP की पहली बड़ी वर्चुअल रैली आज, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे संबोधित

वर्चुअल रैली से 1 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य

विकास सिंह
बुधवार, 10 जून 2020 (11:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में उपचुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच आज प्रदेश भाजपा अपनी पहली वर्चुअल रैली करने जा रही है। वर्चुअल रैली को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है वहीं भाजपा के प्रदेश कार्यालय को भी विशेष तरीके से  सजाया गया है।
 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा कहते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के एक साल पूरा होने पर पूरे देश में जो अभियान चलाया जा रहा है उसके तहत ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी आज शाम जनसंवाद रैली को संबोधित करेंगे। कोरोना काल में प्रदेश में होने वाली पहली वर्चुअल रैली में केंद्रीय मंत्री गडकरी एक लाख से अधिक कार्यकर्ताओं, नागरिकों तथा प्रबुद्धजनों को संबोधित करेंगे तथा मोदी सरकार के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताएंगे। 
ALSO READ: मध्यप्रदेश में ‘वन नेशन वन राशन कार्ड’ योजना शुरु, प्रवासी मजदूर 21 राज्यों में कहीं भी ले सकेंगे सरकारी राशन
वर्चुअल रैली के लिए मंडल स्तर पर विभिन्न वाट्सअप ग्रुपों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्ग इस रैली से जुड़ेंगे। वर्चुअल रैली से जुड़ने के लिए पार्टी के तरफ से एक लिंक जारी की गई है  जिसके माध्यम से पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता तथा आम लोग रैली से जुड़ेंगे। रैली से जुड़ने के लिए प्रदेश के 65 हजार बूथों पर लिंक दी गई है। 
 
वर्चुअल रैली में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर, थावरचंद गहलोत, प्रहलाद पटेल एवं फग्गनसिंह कुलस्ते रैली से जुड़ेंगे।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

क्वाड सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप ने की पीएम मोदी की तारीफ, बोले- वह एक सख्त व्यक्ति हैं

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

अगला लेख