Hanuman Chalisa

विधानसभा में कमलनाथ कैबिनेट को घेरेगी विपक्ष की शैडो कैबिनेट, भाजपा ने तैयार की व्यूह रचना

विकास सिंह
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा सत्र में सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने शैडो कैबिनेट का गठन किया है। सदन में सरकार को हर मोर्चे पर घेरने के लिए विपक्ष ने यह व्यूह रचना तैयार की है। सोमवार देर शाम भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में हुई पार्टी विधायक दल की बैठक में इसको लेकर रणनीति को अंतिम रूप दिया गया। विधायक दल की बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा, शैडो कैबिनेट में सीनियर विधायक और पूर्व मंत्रियों को शामिल किया गया है।

विपक्ष कमलनाथ सरकार के पिछले सात महीनों की असफलताओं को सदन में उठाकर सरकार को घेरने का काम करेगी। शैडो कैबिनेट में पार्टी के वह सीनियर विधायक जो भाजपा सरकार के समय उस विभाग की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं उन विभाग के मंत्रियों को घेरने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दस जुलाई को सदन में बजट पेश होने के बाद जब बजट पर विभाग वार चर्चा होगी तब शैडो कैबिनेट की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाएगी। विपक्ष की शैडो कैबिनेट में शामिल उस विभाग का पूर्व मंत्री सरकार को घेरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार मौजूदा सत्र में सरकार को विपक्ष की ताकत का एहसास हो जाएगा। विधायक दल की बैठक में विधायकों के सत्र के दौरान पूरे समय सदन में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए। इसके लिए पार्टी व्हिप भी जारी करेगी। इसके साथ ही सरकार को घेरने के लिए विपक्ष इस बार डिवीजन को अपने संवैधानिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने की रणनीति पर काम कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जरूरी होने पर विपक्ष डिवीजन की मांग करेगा, वहीं नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को चुनौती दी कि कांग्रेस भाजपा सरकार के पंद्रह साल के चाहे जिन मुद्दों को उठा ले, पार्टी सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है, वहीं विधायक दल की बैठक के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा, सदन में विपक्ष का हर विधायक पूरी ताकत से सरकार को घेरने का काम करेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Honor करने वाला है धमाका, आने वाला है 10,000mAh बैटरी और 10,000 Nits ब्राइटनेस वाला सस्ता स्मार्टफोन

महंगाई का महाविस्फोट: 9.68% पर पहुंची भारत की थोक महंगाई, ईंधन और खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

पंजाब में सियासी भूचाल, अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया 'गुरु दोषी'

Indian Army Uniforms 2026 : भारतीय सेना ने बदले यूनिफॉर्म नियम, अब बंडी जैकेट को मिली मंजूरी

बेटे का शव देख मां की थम गईं सांसें, एक साथ उठी दोनों की अर्थियां, जिसने देखा रो दिया, जाते-जाते मिसाल पेश कर गए

सभी देखें

नवीनतम

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

जो जाना चाहते हैं, चले जाएं, Operation Tiger की अटकलों के बीच Uddhav Thackeray का सांसदों को बड़ा मैसेज

NEET को लेकर सोशल मीडिया पर पैनी नजर, सीएम ने की समीक्षा, प्रदेश के 283 सेंटरों पर होगी परीक्षा

मध्यप्रदेश में पीपीपी मोड पर संचालित होंगे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहन कैबिनेट का फैसला, आज रात 12 बजे तक हो सकेंगे ट्रांसफऱ

अगला लेख