Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में अब गरीबों को 5 रुपए में भोजन

Webdunia
शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (16:05 IST)
भोपाल। तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा चलाई गई ‘अम्मा कैंटीन’ की तर्ज पर मध्यप्रदेश सरकार भी शुक्रवार शाम लोक-लुभावन ‘दीनदयाल रसोई योजना’ की शुरुआत करेगी जिसके तहत 5 रुपए में गरीबों को भरपेट एक थाली भोजन मिलेगा।
 
यह योजना भाजपा के विचारक दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर शुरू की गई है। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है और शुक्रवार शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्वालियर में इसका शुभारंभ करेंगे।
 
मध्यप्रदेश की नगरीय विकास मंत्री माया सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 7 अप्रैल को ग्वालियर से दीनदयाल रसोई योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री चौहान करेंगे। यह योजना प्रदेश के 51 जिलों में से 49 जिलों के मुख्यालयों में शुक्रवार शाम को 6 से 7 बजे के बीच शुरू होगी।
 
उन्होंने कहा कि भिंड और उमरिया जिले में विधानसभा उपचुनाव के कारण इस योजना की शुरुआत बाद में की जाएगी। गौरतलब है कि भिंड जिले की अटेर एवं उमरिया जिले की बांधवगढ़ में 9 अप्रैल को उपचुनाव होना है।
 
माया ने बताया कि हर जिला मुख्यालय में न्यूनतम एक स्थान पर दीनदयाल रसोई प्रारंभ की जाएगी। आवश्यकतानुसार बड़े शहरों में एक से अधिक केंद्र स्थापित किए जा सकेंगे। दीनदयाल रसोई योजना से न सिर्फ कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध होगा बल्कि हर वर्ग के व्यक्ति को अपने सामाजिक दायित्व निभाने का सुअवसर भी मिलेगा। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

बागियों पर बरसे उद्धव ठाकरे, बोले- मेरी शिवसेना ही असली, CM फडणवीस ने कसा तंज

शिक्षा मंत्री के इस्‍तीफे पर अड़ी कॉकरोच जनता पार्टी, जंतर-मंतर पर डटे प्रदर्शनकारी, दीपके ने लोगों से की यह अपील

नीतीश बने JDU के राष्ट्रीय अध्‍यक्ष, महाबैठक में लगी मुहर, बेटे निशांत पर क्‍या हुआ फैसला?

Gujarat New EV Policy: ग्राहकों को मिलेगी डबल सब्सिडी, RTO टैक्स होगा जीरो

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बड़ा हादसा, कोचिंग-कम-गेमिंग जोन में भीषण आग, 13 लोगों की मौत की आशंका, CM योगी ने रद्द किया

Bharat Bhushan Tiwari : कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

Electric Scooter : बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

'बारिश में गल गया सोना, बंदर उठा ले गए', पुलिस की दलील पर कोर्ट सख्त; 18 साल पुराने मामले ने चौंकाया

अगला लेख