लोकायुक्त छापे में महिला सब इंजीनियर निकली करोड़पति, वेतन से 332 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी मिली

Webdunia
शुक्रवार, 12 मई 2023 (11:07 IST)
Lokayukta Raid: भोपाल। भोपाल में एक महिला सब इंजीनियर हेमा मीणा (Hema Meena) के बिलखिरिया इलाके में स्थित घर पर लोकायुक्त (Lokayukta) के छापे में 7 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली है। यह संपत्ति वेतन से 332 फीसदी ज्यादा है। उक्त महिला मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोशन में संविदा पद पर तैनात हैं। इंजीनियर के घर से छापे के दौरान करोड़ों की अवैध संपत्ति निकली है।
 
हैरानी की बात यह है कि 13 साल की नौकरी के दौरान इंजीनियर ने अपनी आय से 332 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। छापे में अभी तक टीम को 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। संविदा पर तैनात इस कर्मचारी की रईसी ठाठ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके घर पर 30 लाख रुपए का टीवी लगा हुआ था, 100 से ज्यादा डॉग्स हैं और 1 करोड़ से ज्यादा का बंगला है।
 
मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉर्पोशन में प्रभारी सहायक यंत्री (संविदा) हेमा मीणा करोड़ों की आसामी निकली हैं। 13 साल की नौकरी में उन्होंने आय से 332 फीसदी ज्यादा प्रॉपर्टी बना ली। उनकी मंथली सैलरी 30 हजार रुपए महीना है। गुरुवार सुबह भोपाल से 19 किलोमीटर दूर उनके बिलखिरिया स्थित आवास, फार्म हाउस और ऑफिस पर लोकायुक्त ने छापा मारा है।
 
अब तक 7 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी मिल चुकी है। लोकायुक्त टीम का मानना है कि प्रॉपर्टी का मूल्यांकन करने में 2 दिन लग सकते हैं। संविदा अधिकारी की रईसी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने घर पर 30 लाख रुपए का एलईडी टीवी लगा रखा था। फार्म में 100 से ज्यादा डॉग्स मिले हैं। इनमें कई महंगे ब्रीड के डॉग हैं। इनके लिए रोटी बनाने के लिए ढाई लाख रुपए की मशीन भी मिली है।
 
इतना ही नहीं, भोपाल, रायसेन और विदिशा के कई गांवों में जमीन के दस्तावेज मिले हैं। हार्वेस्टर, धान बुवाई मशीन, ट्रैक्टर और खेती में काम आने वाले इंस्ट्रूमेंट खरीदी के भी डॉक्यूमेंट्स बरामद हुए हैं। बंगले से पुलिस हाउसिंग बोर्ड का सरकारी सामान भी मिला है। टीम इसे क्रॉस चेक करा रही है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

MP के मंत्री विजय शाह पर FIR, किन धाराओं में दर्ज हुआ केस, कितनी हो सकती है सजा?

अब पूर्व CM उमा भारती भी बोलीं, मंत्री विजय शाह को बर्खास्त करो

दिग्विजय सिंह ने बताया, मंत्री विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

LIVE: दिग्विजय ने बताया, विजय शाह को क्यों बचा रही भाजपा?

प्री-मॉनसून और मॉनसून में क्या होता है अंतर, आसान भाषा में समझिए

अगला लेख