Hanuman Chalisa

राहुल गांधी की अपनी राय है, मैं क्यों माफी मांगूं-कमलनाथ

Webdunia
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2020 (15:48 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने 'आइटम' शब्द को लेकर मचे बवाल के बीच मंगलवार को साफ शब्दों में कहा कि वे इस मामले को लेकर माफी क्यों मांगेंगे।
 
कमलनाथ ने यहां मीडिया के सवालों के जवाब में यह टिप्पणी की। उनसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के 'आइटम' संबंधी विवाद को लेकर आए ताजा बयान के बारे में पूछा गया था।
 
कमलनाथ ने कहा कि वो राहुल गांधी की राय है। पूर्व मुख्यमंत्री ने साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले को लेकर स्थिति साफ कर दी है। अब और कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है।
 
वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि उन्होंने बता दिया है कि उनका लक्ष्य किसी का अपमान नहीं था। यदि कोई अपमानित महसूस करता है, तो वे खेद सोमवार को ही व्यक्त कर चुके हैं। 'अब मैं माफी क्यों मांगूंगा।'
 
चौहान की इस मामले में माफी मांगने संबंधी मांग के बारे में पूछे जाने पर श्री कमलनाथ ने कहा कि चौहान को जनता के बीच जाकर माफी मांगना चाहिए।
 
कमलनाथ ने ग्वालियर जिले के डबरा में रविवार को चुनावी सभा में भाजपा प्रत्याशी एवं राज्य की मंत्री इमरतीदेवी को लक्ष्य करते हुए कुछ टिप्पणियां की थीं। इसी दौरान उनके मुख से निकले 'आइटम' शब्द को लेकर बवाल मच गया है।
 
इसके बाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा नेता आक्रामक अंदाज में कमलनाथ पर लगातार हमले बोल रहे हैं। चौहान ने इस संबंध में कल श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा है और कमलनाथ को सभी पदों से हटाने की मांग की है।
 
इस बीच राहुल गांधी का एक महत्वपूर्ण बयान आया है जिसमें वे यह कह रहे हैं कि प्रत्येक महिला का सम्मान होना चाहिए और किसी महिला को लेकर उस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए, जिस प्रकार के शब्द का इस्तेमाल किया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

संकट में एयर इंडिया: CEO कैंपबेल विल्‍सन ने छोड़ा पद, नया चेहरा कौन?

LIVE: तेहरान के मेहराबाद एयरपोर्ट पर अमेरिका और इजराइल का हमला

Top News : ट्रंप के बाद हेगसेथ ने भी ईरान को धमकाया, नेतन्याहू बोले- नहीं होगा युद्ध विराम

Donald Trump ने कहा- ईरान को एक रात में खत्म कर सकते हैं, वो रात कल भी हो सकती है

अगला लेख