Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में कमलनाथ का शपथ ग्रहण समारोह आज, 2019 से पहले जंबूरी मैदान में दिखेगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन

विशेष प्रतिनिधि
सोमवार, 17 दिसंबर 2018 (10:20 IST)
भोपाल। 2019 के चुनाव से पहले विपक्ष के शक्ति प्रदर्शन का गवाह भोपाल का ऐतिहासिक जूंबरी मैदान बनेगा। मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सूबे के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अपना शक्ति प्रदर्शन भी करने जा रही है। 2019 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस भाजपा विरोधी दलों को एक मंच पर लाकर ये संदेश देना चाहती है कि लोकसभा चुनाव में केंद्र में मोदी सरकार को हटाने के लिए सभी दल पूरी तरह एकजुट हैं।
 
सोमवार दोपहर 1.30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नेशनल कॉन्फेंस के नेता फारुक अब्दुल्ला, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, एचडी देवेगौड़ा, कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चन्द्रबाबू नायडू, डीएमके नेता स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री कै. अमरिंदर सिंह, शरद यादव, शरद पवार सहित बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
 
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के सभी बड़े नेता भी ऐतिहासिक जंबूरी मैदान में एक मंच पर दिखाई देंगे, वहीं प्रदेशभर से आए कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। समारोह स्थल पर पार्टी के बड़े नेताओं के बैनर-पोस्टर लगाए गए हैं। इसके साथ ही जंबूरी मैदान जाने वाले मार्ग के दोनों ओर 'जय-जय कमलनाथ' लिखे हुए बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

वाराणसी में नमो घाट पर पर्यटक की हत्‍या, सुरक्षा गार्डों ने पीट-पीटकर ली जान, जानिए क्‍या है मामला?

सुरक्षाबलों ने बारामुल्‍ला में किया आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, भारी मात्रा में आरपीजी गोला-बारूद बरामद

ट्विशा शर्मा का हुआ अंतिम संस्कार, भाई ने दी मुखाग्नि, मां ने हाथ जोड़कर दी विदाई

Madhya Pradesh League में शिरकत करेंगे माधव तिवारी, शामिल हुए उज्जैन की टीम में

मोदी सरकार के खिलाफ की जा रही साजिश, राहुल गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार

अगला लेख