dharma sangrah
✕

कमलनाथ का भाजपा पर कटाक्ष, चुनाव के वक्‍त ही क्‍यों याद आता है राम मंदिर...

Webdunia
बुधवार, 30 जनवरी 2019 (17:03 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज भारतीय जनता पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उसके नेताओं को राम मंदिर मुद्दा हमेशा चुनाव के वक्त ही याद क्यों आता है।


कमलनाथ ने यहां मीडिया से कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल भाजपा को पिछले चार वर्षों से अधिक समय के दौरान राम मंदिर याद क्यों नहीं आया। ये चीजें उन्हें सिर्फ चुनाव के वक्त ही याद आती हैं।

एक अन्य सवाल के जवाब में कमलनाथ ने कहा कि उन्हें इस बात का दुख है कि भाजपा ने अपने पंद्रह वर्षों के शासनकाल में एक भी शासकीय गौशाला नहीं बनवाई, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने अपने वचन पत्र के अनुरूप एक हजार सरकारी गौशालाएं बनवाने का निर्णय कल लिया है और इस पर तेजी से अमल किया जाएगा। गौशाल निर्माण का लक्ष्य तय कर दिया है और इसकी हर माह समीक्षा की जाएगी।

कमलनाथ ने बताया कि उनसे तीन-चार जिलों के किसान मिले हैं और उनका कहना है कि उन्होंने कोई कर्ज नहीं लिया है। इसके बावजूद उनके नाम के आगे कर्ज चढ़ा हुआ है। इससे लगता है कि पूर्ववर्ती सरकार में फर्जी कर्ज संबंधी घोटाला हुआ है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख