Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा, जानिए किसे कौन सा विभाग मिला

विशेष प्रतिनिधि
शुक्रवार, 28 दिसंबर 2018 (23:48 IST)
भोपाल। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लंबी चर्चा और इंतजार के बाद आखिरकार शुक्रवार देर रात मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने सभी 28 मंत्रियों के विभागों का ऐलान कर दिया। बाला बच्चन गृहमंत्री होंगे जबकि सज्जन सिंह वर्मा को लोक निर्माण विभाग व पर्यावरण विभाग सौंपा गया है। जयवर्द्धन सिंह को नगरीय विकास एवं आवास तथा जीतू पटवारी को खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग दिया गया है। सभी मंत्रियों के विभाग इस प्रकार होंगे-
 
 
मुख्यमंत्री : औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, जनसंपर्क विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, विमानन विभाग, लोक सेवा प्रबंधन विभाग, अप्रवासी भारतीय विभाग, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग, अन्य विभाग जो आवंटित न हो। 
विजय लक्ष्मी साधौ : संस्कृति विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, आयुष विभाग
सज्जन सिंह वर्मा : लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण विभाग
तरुण भनोट : वित्त एवं योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग
हुकुम सिंह कराड़ा : जल संसाधन विभाग
 
गोविन्द सिंह : सहकारिता विभाग, संसदीय कार्य विभाग
बाला बच्चन : गृह विभाग, जेल विभाग, मुख्यमंत्री से संबद्ध विभाग
आरिफ अकील : भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग, पिछड़ा ‍वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम विभाग
बृजेन्द्र सिंह राठौर : वाणिज्य कर विभाग
 
प्रदीप जायसवाल : खनिज साधन विभाग
लाखन सिंह यादव : पशुपालन विभाग, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास विभाग
तुलसी सिलावट : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
गोविन्द सिंह राजपूत : राजस्व विभाग, परिवहन विभाग
इमरती देवी : महिला एवं बाल विकास 
ओंकार सिंह मरकाम : जनजातीय कार्य विभाग, विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण विभाग
प्रभुराम चौधरी : स्कूल शिक्षा विभाग 
 
प्रियव्रत सिंह : ऊर्जा विभाग 
सुखदेव पांसे : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
उमंग सिंघार : वन विभाग 
हर्ष यादव : कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग
जयवर्द्धन सिंह : नगरीय विकास एवं आवास विभाग 
जीतू पटवारी : खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग
कमलेश्वर पटेल : पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग
 
लखन घनघोरिया : सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण, अनुसूचित जाति कल्याण विभाग
महेंद्र सिंह सिसोदिया : श्रम विभाग
पीसी शर्मा : विधि एवं विधायी कार्य विभाग एवं मुख्यमंत्री से संबद्ध
प्रद्युमन सिंह तोमर : खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग
सचिन यादव : किसान कल्याण तथा कृषि विकास उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग 
सुरेंद्र सिंह हनी बघेल : नर्मदा घाटी विकास विभाग एवं पर्यटन विभाग।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

भाजपा की सोशल इंजीनियरिंग, आखिरी समय में उम्मीदवारों की सूची जारी, 23 मुस्लिम चेहरों को टिकट

ईरान-अमेरिका युद्ध में रूस की 'लॉटरी' : 1 महीने में $9 बिलियन का मुनाफा, जानिए पुतिन को कैसे मिला जैकपॉट

160 करोड़ का बैंक घोटाला! कोटक के VP ने किया सरेंडर, करोड़ों की FD गायब

LIVE: बंगाल के लिए भाजपा का संकल्‍प पत्र जारी, गृहमंत्री शाह बोले- 15 साल में ममता ने केवल निराशा दी

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, बिहार सीएम पर सस्पेंस

अगला लेख