Biodata Maker

मुख्यमंत्री बनते ही कमलनाथ ने किसानों की कर्जमाफी का किया ऐलान

विशेष प्रतिनिधि
मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के तत्काल बाद कमलनाथ ने मध्यप्रदेश के किसानों के कर्ज माफी की घोषणा कर दी। इस संबंध में सरकार द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वेबदुनिया ने पहले ही बता दिया था कि मुख्‍यमंत्री बनते ही कमलनाथ किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। सरकार के आदेश के बाद वेबदुनिया की खबर पर भी मुहर लग गई है।


शपथ समारोह के बाद वल्लभ भवन पहुंचे कमलनाथ ने बतौर मुख्यमंत्री अपने पहले आदेश में किसानों की कर्ज माफी की फाइनल पर दस्तखत किए। वेबदुनिया ने पहले ही अपने पाठकों को बताया था कि कमलनाथ मुख्यमंत्री बनते ही कर्ज माफी का ऐलान करेंगे। 

33 लाख किसानों को फायदा : वहीं सूबे में पंद्रह साल बाद सत्ता में वापस आ रही कांग्रेस के लिए इस बार चुनाव में कर्ज माफी का वादा ट्रंप कार्ड माना गया है। कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में किसानों के कर्ज माफी का वादा किया था, वहीं चुनावी कैंपेन में राहुल गांधी ने कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता बनते ही दस दिन के अंदर कर्ज माफी की घोषणा की जाएगी। कमलनाथ ने मुख्यमंत्री बनते ही दो घंटे के अंदर कर्जमाफी का ऐलान कर दिया।

जानकारी के मुताबिक मुख्‍यमंत्री कमलनाथ की इस घोषणा से 33 लाख किसानों को फायदा होगा, वहीं सरकार पर बीस हजार करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार आएगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

वो केस जो दुनिया में है ही नहीं! जब AI की ड्राफ्टिंग देख हैरान रह गए सुप्रीम कोर्ट जज

दिल्‍ली के नाबालिग रीलबाज ने उजाड़ी मां की कोख, 23 साल के साहिल को स्‍कॉर्पियो से कुचला, मां की हालत खराब

पंजा‍ब के अस्‍पताल को बम की धमकी, यहां भर्ती हैं CM भगवंत मान, अकाली दल ने उठाए सवाल

LIVE: मुंबई पहुंचे पीएम मोदी, फ्रांस के राष्‍ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात

Gold Silver Rates : सस्ता हुआ सोना चांदी, आपके शहर में क्या है दाम, क्या 1 लाख के नीचे आ सकता है गोल्ड?

अगला लेख