Hanuman Chalisa

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, जल्द हो राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति, गंभीर संकट से जूझ रही पार्टी

विकास सिंह
भोपाल। राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अब कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की मांग तेज हो गई है। अब पार्टी के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मांग की है कि पार्टी को जल्द ही नए अध्यक्ष की नियुक्ति करनी चाहिए।

भोपाल में विधानसभा भवन में मीडिया से बात करते हुए सिंधिया ने कहा कि राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद पार्टी गंभीर संकट और स्थिति से जूझ रही है और अब पार्टी को जल्द नए अध्यक्ष के नाम पर निर्णय ले लेना चाहिए। सिंधिया ने कहा कि 7 हफ्ते हो गए हैं, अब समय नहीं है और पार्टी को नए अध्यक्ष के नाम पर संयुक्त रूप से सामूहिक निर्णय लेना होगा। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले राहुल गांधी अपने निर्णय पर अडिग रहेंगे। इसलिए अब पार्टी को नई ऊर्जा और व्यक्तित्व के धनी व्‍यक्ति को नेतृत्व की कमान सौंपनी चाहिए।

पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको पूरा करूंगा : मीडिया से बातचीत में सिंधिया से जब भोपाल में पीसीसी दफ्तर के बाहर लगे उस बैनर के बारे में सवाल किया गया जिसमें उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की गई पर सिंधिया ने कहा कि उनकी राजनीति सत्ता और कुर्सी की दौड़ में नहीं है। वो जनसेवा के लिए राजनीति में है। सिंधिया ने साफ किया कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी उसको ईमानदारी से पूरा करेंगे। सिंधिया ने कहा, आज पार्टी को नई ऊर्जा के नेतृत्व की जरूरत है।

राहुल खुद तय करेंगे अपनी भूमिका : वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी की पार्टी में नई भूमिका क्या होगी के सवाल पर सिंधिया ने कहा कि पार्टी में अब राहुल गांधी खुद अपनी भूमिका तय करेंगे। सिंधिया ने कहा कि पार्टी आज जिस स्थिति का सामना कर रही है उसकी कल्पना उन्होंने नहीं की थी। सिंधिया ने कहा कि आज समय कांग्रेस को पुनर्जीवित करने का और रिइन्वेंट करने का है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CCSU के वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, प्याज-लहसुन परिवार की इन 2 प्रजातियों में मिले कैंसर और डायबिटीज से बचाव के गुण

WhatsApp ला रहा 2 बड़े फीचर्स, ऑनलाइन यूजर्स को पहचानना और बैकअप मैनेज करना होगा आसान, जानिए कैसे करेंगे काम

कौन थे भरत तिवारी, 17 जून को क्या हुआ था, क्यों सुप्रीम कोर्ट पहुंचा एनकाउंटर मामला, कैसे मची बिहार की सियासत में खलबली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण, 150 पन्नों की रिपोर्ट तैयार, ट्रस्ट के पुनर्गठन के भी संकेत

बिना लाइसेंस चला सकेंगे यह सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, फीचर्स भी हैं दमदार

सभी देखें

नवीनतम

बेजुबानों पर काल बनकर टूटी लखनऊ हादसे की आग, इंसानों ने बचाईं बिल्‍लियां, कई डॉग्‍स का नहीं चल रहा पता

मध्यप्रदेश भाजपा की नई प्रदेश कार्यसमिति घोषित, 106 सदस्यों के नामों का एलान, 15 जुलाई को ओरछा में बैठक

डिलीवरी बॉय और 'MBA ड्रॉपआउट' से WhatsApp की कमान संभालने तक: CRED के Kunal Shah की ये कहानी आपको रोने और फिर सैल्यूट करने पर मजबूर कर देगी

स्कूल होंगे अपग्रेड, किसान कल्याण पर फोकस, जानें सीएम डॉ.मोहन ने कैबिनेट में क्या-क्या लिए फैसले?

मध्यप्रदेश में अगले 48 से 72 घंटे में मानसून देगा दस्तक, जानें कैसे रहेगी इस बार बारिश?

अगला लेख