biodatamaker

बड़ी खबर, इन्दौर क्राइम ब्रांच ने जीतू सोनी को गुजरात में किया गिरफ्तार, गरमा सकता है ‘हनी ट्रैप’ मामला

Webdunia
रविवार, 28 जून 2020 (10:40 IST)
इंदौर। इंदौर क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी समेत 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में पिछले सात महीने से वांछित आरोपी को पड़ोसी गुजरात से रविवार सुबह गिरफ्तार किया। इसकी गिरफ्तारी पर करीब 1.5 लाख रुपए का इनाम घोषित था।

पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हरिनारायणाचारी मिश्रा ने बताया कि हमने करीब 1.5 लाख रुपये के इनामी आरोपी जीतू सोनी को गुजरात से रविवार सुबह गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि सोनी की गिरफ्तारी को लेकर जल्द ही विस्तृत खुलासा किया जायेगा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मानव तस्करी समेत 45 से ज्यादा आपराधिक मामलों में कथित भूमिका के कारण सोनी की तलाश की जा रही थी।

अधिकारियों ने बताया कि सोनी के भाई महेन्द्र सोनी (64) को मानव तस्करी के आरोप में गुजरात के अमरेली जिले के सावरकुंडला से बुधवार रात गिरफ्तार किया गया था।

इस बीच, सियासी आलोचक सूबे में तीन महीने पहले हुए सत्ता परिवर्तन के बाद सोनी की गिरफ्तारी के राजनीतिक मायने भी तलाश रहे हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि अब कुख्यात ‘हनी ट्रैप’ मामले को लेकर सरगर्मियां तेज हो सकती हैं।

प्रदेश के राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले इस हाईप्रोफाइल सेक्स काण्ड का खुलासा कमलनाथ की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने किया था। कांग्रेस के ही 22 बागी विधायकों के पाला बदलकर भाजपा में शामिल होने के बाद मार्च में इस सरकार का पतन हो गया था। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सूबे की सत्ता में लौट आई थी।

संगीन आपराधिक मामलों में गिरफ्तार सोनी इंदौर के सांध्य दैनिक ‘संझा लोकस्वामी’ का मालिक और प्रधान संपादक भी है। पिछले साल के अंत में उसके परिवार के डांस बार, दो बंगलों, होटल और रेस्तरां समेत अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस व प्रशासन की बड़ी कार्रवाई से ऐन पहले, शाम का यह अखबार ‘हनी ट्रैप’ मामले में फंसे राजनेताओं और नौकरशाही से जुड़े रसूखदार लोगों से कथित रूप से संबंधित ऑडियो-वीडियो पर आधारित खबरें प्रकाशित और प्रसारित कर रहा था।

‘हनी ट्रैप’ गिरोह की पांच महिलाओं और उनके ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। गिरोह खुफिया कैमरों से अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर अपने "शिकारों" को इस आपत्तिजनक सामग्री के बूते ब्लैकमेल करता था। (भाषा)


सम्बंधित जानकारी

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का विधानसभा मार्च: स्ट्रेचर से पहुंचे देवेंद्र नाथ महतो, बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े छात्र

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: आजादी के साल 1947 में घटी थीं ये 5 बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

LIVE: छात्रों ने कटिले तारों वाला बैरिकैड भी तोड़ा

भाजपा विधायक ने समधी पर दर्ज कराई FIR, दामाद पर लगाया 25 से ज्यादा शादी करने का आरोप

जनक दीदी से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और किशोरियों ने सीखे सतत आजीविका एवं पर्यावरण संरक्षण के गुर

अगला लेख