Hanuman Chalisa

बड़ा हादसा टला, ट्रेन में उठी चिंगारियां...

Webdunia
सोमवार, 23 अप्रैल 2018 (20:18 IST)
मध्यप्रदेश के मैहर के निकट ड्रायवर की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा टल गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन के एक डिब्बे में चिंगारियां निकलीं और फिर धुआं ही धुआं हो गया। चिंगारियां और धुआं देखकर यात्रियों का भी दम फूल गया।

चालकों ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। घबराए यात्रियों ने नीचे उतरकर राहत की सांस ली। बाद में जानकारी मिली कि ट्रेन के एक कोच के ब्रेक शू जाम हो जाने के कारण यह हादसा हुआ। रेलवे ने मामले की जांच कराने की बात कही है। गौरतलब है कि ऐसी अनेक घटनाएं हाल ही में हो चुकी हैं, जिसके कारण हजारों रेल यात्रियों की जान जोखिम में पड़ चुकी है।
जबलपुर-रीवा शटल में लगी आग : जानकारी के अनुसार जबलपुर-रीवा शटल में आग लगने की यह घटना हुई।ट्रेन के यात्रियों ने बताया कि मैहर के पास ट्रेन में यह हादसा हुआ। यात्रियों ने बताया कि एक कोच में अचानक यात्रियों ने तेज चिंगारियां उठते हुए देखीं। यात्री कुछ समझ पाते इससे पहले ही कोच के नीचे से तेजी से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते ट्रेन का कोच धुएं से भर गया।

इसी बीच ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे यात्री घबरा उठे और ट्रेन में अफरातफरी मच गई। चलती ट्रेन में धुएं से यात्री घबरा उठे थे। कई यात्री जान बचाने के लिए बाहर कूदने के लिए तैयार हो गए, लेकिन ट्रेन की स्पीड ज्यादा होने की वजह से ऐसी हिम्मत नहीं जुटा सके।

ड्राइवर ने रोकी ट्रेन : ट्रेन में चिंगारियां उठने और धुआं निकलने के बाद ट्रेन के ड्रायवर ने तुरंत ट्रेन रोक दी। बाद में नीचे उतरे ट्रेन स्टाफ ने देखा कि कोच के ब्रेक शू जाम हो गए थे। ब्रेक शू जाम हो जाने के कारण पहियों से चिंगारियां निकलीं थीं और धुआं उठने लगा था। धुंए से घबराए यात्री बाद में मामला जानने पर कुछ शांत हुए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हार्मुज तो खुला हुआ था, हमने ही समस्या खड़ी की, अमेरिकी सांसद ने की ट्रंप की खिंचाई

Iran Israel US War के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2.38 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

ईरान युद्ध का असर: डॉलर के मुकाबले रुपया 94.70 पर, क्या 100 तक जाएगा?

ईरान का इजरायल पर 'Wave 83' हमला : मिसाइलों पर दुनिया के लिए लिखा- 'Thank You INDIA'

लॉकडाउन पर सरकार का बड़ा बयान: हरदीप पुरी बोले- कोई योजना नहीं, अफवाहों से बचें

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में ईरानी हमले से थर्राया अमेरिकी बेस, 10 सैनिक घायल

यूपी के किसानों के लिए राहत, अब इस टोल-फ्री नंबर पर दें फसल के नुकसान की जानकारी

गुजरात में चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 31 डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर

ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र पर इजराइल का हमला, IAEA ने दी बड़ी चेतावनी

LIVE: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

अगला लेख