इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल बनीं रीवा कलेक्टर

Webdunia
सोमवार, 3 अप्रैल 2023 (22:15 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले प्रशासनिक सर्जरी शुरू हो गई है। इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल को रीवा का कलेक्टर बनाया गया है। कौशलेंद् विक्रम सिंह भोपाल कलेक्टर होंगे। रात जारी सूची के मुताबिक रीवा कलेक्टर को महिला एवं बाल विकास का उप सचिव बनाया गया है।

सोमवार को देर रात सरकार ने 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें चुनाव को देखते हुए मैदानी पदस्थापनाएं की गई हैं। 
 
भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को मध्यप्रदेश जल निगम का प्रबंध संचालक बनाया गया है। उन्हें भोपाल में 3  साल होने वाले थे, इसलिए उन्हें नई जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना पहले से थी।
 
कौशलेंद्र विक्रम सिंह ग्वालियर कलेक्टर थे। उन्हें वहां से हटाकर मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव बनाया गया था। वे अब भोपाल कलेक्टर होंगे। 
 
इंदौर नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल के बेहतर कामकाज को देखते हुए उन्हें रीवा जैसे महत्वपूर्ण जिले की जिम्मेदारी दी गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: रातभर चले पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें, भारत ने दिया करारा जवाब

Operation sindoor : भारत पाकिस्तान युद्ध से दूर रहेगा अमेरिका, जानिए क्या बोले उपराष्‍ट्रपति जेडी वेंस?

Weather Update: दिल्ली NCR में बारिश की संभावना, IMD का देशभर के मौसम को लेकर अलर्ट

पाकिस्तान का सफेद झूठ, ड्रोन हमले में अपनी भूमिका से किया इनकार

भारतीय सेना ने किस तरह नाकाम किया पाकिस्तान का ड्रोन हमला, देखिए वीडियो

अगला लेख
More