Hanuman Chalisa

जागरूकता अभि‍यान में बताया कैसे इंदौर लगाएगा ‘स्‍वच्‍छता का पंच’

Webdunia
शुक्रवार, 12 फ़रवरी 2021 (13:02 IST)
श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय और म्युनिसिपल कार्पोरेशन ने संयुक्‍त रूप से जागरूकता अभियान के तहत एक परिचर्चा आयोजित की। इस परिचर्चा में पद्मश्री और स्‍वच्‍छता की ब्रांड एम्‍बेसेडर डॉ जनक पलटा मगि‍लिगिन बतौर मुख्य अतिथि और समीर शर्मा अतिथि वक्ता के रूप में उपस्‍थि‍त थे।

श्री वैष्णव विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर के कुलपति डॉ उपिंदर धर ने स्वागत भाषण में विद्यार्थियों का पर्यावरण संरक्षण के योगदान देने का  आव्हान किया, उन्होंने कहा कि हमारी युनिवर्सिटी पर्यावरण सुरक्षा के लिए सजग है और इसीलिए यहां दो साल से सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रतिबन्ध है।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट की संयोजक डॉ संतोष धर ने सेंटर की गतिविधियों की जानकारी दी और विश्वविद्यालय में कई तरह के वेस्ट प्रबंधन की जानकारी दी। डॉ जनक पलटा ने सभी नागरिकों से इंदौर को एक बार फि‍र से स्वच्छ बनाने और स्‍वच्‍छता का पंच लगाने में सहयोग की अपील की।

उन्होंने कहा कि यदि शहर स्वच्छ होगा तो शहर में रहने वाले भी स्वस्थ रहेंगे। वर्तमान परिस्थितियों में हमें पीपीई किट एवं उपयोग किए गए मास्क के सुरक्षित डिस्पोजल के बारे में ध्यान रखना है। उन्होंने हर व्यक्ति को एक कपडे का बेग जिसमें एक स्टील की बोतल, एक गिलास रखने की सलाह दी। जिससे वेस्ट मटीरियल कम से कम हो।

अतिथि वक्ता समीर शर्मा ने इंदौर शहर को स्वछता में चौका लगाने  में किये गए प्रयत्नों का उल्लेख किया एवं इंदौर में कचरा इकठ्ठा करने, उसे अलग-अलग करने और रिसाइकल करने की विधि के बारे में जानकारी दी। आभार डॉ उत्तम शर्मा ने माना। संचालन प्रोफेसर अभिजीत और डॉ नम्रता जैन ने किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cold Blob क्या है, क्या एल नीनो के बीच नया खतरा, क्यों बदल सकता है भारत के मानसून का मिजाज

तुलसी का बड़ा धमाका, US की पूर्व इंटेलिजेंस चीफ गबार्ड ने सार्वजनिक किए गुप्त दस्तावेज, Corona पर खुलासे से पूरी दुनिया में हड़कंप

Operation CyHawk : 700 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़! 916 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 21 राज्यों में दिल्ली पुलिस की मेगा रेड

Telegram vs WhatsApp : कौन-सा मैसेजिंग ऐप है बेहतर और दोनों में क्या है अंतर?

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

सभी देखें

नवीनतम

NEET Re-Exam कल: टेलीग्राम बंद, गाड़ियों में GPS और पैरामिलिट्री का पहरा; परीक्षा से पहले जान लें नए नियम

ट्रंप ने कहा- मेलोनी ने फोटो के लिए की थी मिन्नत, इटली की पीएम ने दिया ऐसा जवाब कि छिड़ गई नई बहस

CM डॉ. मोहन यादव ने इंदौर को दी बड़ी सौगात, सड़क परियोजनाओं और विकास कार्यों की सौगात से मिलेगी नई रफ्तार

1 जुलाई से ट्रेन में बेटिकट सफर पड़ेगा भारी, 500 रुपये जुर्माना; दूसरे के टिकट पर यात्रा करने वालों पर भी सख्ती

क्या सीजेपी की देखादेखी युवाओं के मुद्दे उठा रही है कांग्रेस

अगला लेख