Hanuman Chalisa
✕

दर्दनाक हादसा : इंदौर में बस स्टैंड पर होटल ढही, 10 की मौत

Webdunia
रविवार, 1 अप्रैल 2018 (08:47 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर के छोटी ग्वालटोली थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक चार मंजिला व्यावसायिक इमारत गिरने के कारण 10 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
 
मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की आशंका है और मध्य रात्रि के बाद भी राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी था। तीन मृतकों की पहचान हो चुकी है और छह अन्य की पहचान किया जाना शेष है। तीनों घायलों को यहां एम बाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
इंदौर संभाग आयुक्त संजय दुबे ने बताया कि नसिया मार्ग पर स्थित तीन मंजिला पुरानी व्यावसायिक इमारत रात्रि में लगभग नौ बजे अचानक गिर गई। इमारत में मौजूद लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
 
इस इमारत में एक लॉज, रेस्टारेंट और एटीएम के संचालित होने की जानकारी सामने आई है। इस क्षेत्र की अनेक अन्य इमारतों की तरह यह इमारत भी काफी पुरानी बताई गई है। तीनों घायलों को यहां एमबाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को भी इसी अस्पताल में पहुंचाया गया है। घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भी पहुंच चुके थे। मध्य रात्रि के बाद भी कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका थी। 

पुलिस के अनुसार, होटल के साथ चलाए जा रहे लॉज के रजिस्टर में करीब 40 मेहमानों के नाम दर्ज पाए गए हैं, जबकि इसमें सात-आठ कर्मचारी काम करते थे। हालांकि, फिलहाल स्पष्ट नहीं है कि हादसे के वक्त कितने लोग होटल में मौजूद थे।
 
जिलाधिकारी निशांत वरवड़े ने कहा कि फिलहाल पता नहीं चल सका है ​कि भयावह हादसा किन हालात में हुआ। मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी। 
 
तमाशबीनों की भीड़ के कारण कल रात राहत और बचाव कार्य में अधिकारियों को बाधा आई। नतीजतन हल्का बल प्रयोग कर तमाशबीनों को मौके से खदेड़ा गया। 
 
 
कार टकराते ही ढह गई इमारत : इस बीच बचाव कार्य में लगे कर्मचारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि एक कार इस पुरानी इमारत के एक हिस्से से टकरायी और उसके बाद इमारत के हिस्से गिरना प्रारंभ हो गए। कुछ ही देर में यह पूरी इमारत ढह गई। देखते ही देखते इंदौर के मुख्य बस स्टैंड से लगभग दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित इस इमारत के आसपास भयानक मंजर बन गया।

आठ दिन पहले भी गिरी थी छत : इस इमारत को नगर निगम ने जर्जर घोषित कर रखा था। इसके बावजूद भी बिल्डिंग में नया निर्माण हो रहा था। हादसे में जान गंवाने वाले मैनेजर हरीश सोनी की बेटी ने बताया कि आठ दिन पहले भी होटल की छत गिरी थी। इस बारे में होटल के मालिक को पापा ने बताया था लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।  

लोकसभा अध्यक्ष ने जताया दु:ख : लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने सरवटे बस स्टैंड के पास एक होटल की बिल्डिंग गिरने की घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे अमले को लगाकर सुनिश्चित करे कि कोई भी व्यक्ति मलबे में न रह जाए। घायलों के उपचार की व्यवस्था करने के लिए भी उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया। दुर्घटना के कारणों की जांच करने के लिए भी उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया।

क्या बोले शिवराज :  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस घटना पर दु:ख जताया। उन्होंने ट्‍वीट कर कहा कि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। बचाव कार्य सहित पूरी स्थिति पर हमारी नजर है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी सकुशल हों और घायल शीघ्र स्वस्थ हों।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख