इंदौर में लड़ाई धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच,कांग्रेस पर शिवराज का बड़ा हमला, पुष्यमित्र भार्गव के नामांकन में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन

विकास सिंह
शनिवार, 18 जून 2022 (16:00 IST)
नगरीय निकाय चुनाव के नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को भाजपा ने एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। प्रदेश के चार बड़े नगर निगमों शामिल इंदौर और जबलपुर में भाजपा उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पार्टी ने अपनी पूरी ताकत दिखाई। नामांकन के आखिरी दिन शनिवार को सबसे पहले इंदौर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि "इंदौर में लड़ाई धन के पुजारी और ज्ञान के पुजारी के बीच में है।" 

इंदौर में भाजपा उम्मीदवार पुष्यमित्र भार्गव के नामांकन के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि पुष्यमित्र मतलब जनता का मित्र। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय में सरकार के एडिशनल एडवोकेट जनरल के नाते भी पुष्यमित्र भार्गव ने पूरी प्रमाणिकता के साथ ईमानदारी से जनता के पक्ष को रखने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के विकास की जो परंपरा रही है, उसे बरकरार रखा जाएगा। ‌ इंदौर को अपने सपनों का शहर बताते हुए शिवराज ने कहा कि आने वाले 10 सालों में इंदौर बैंगलोर और हैदराबाद को पीछे छोड़ देगा। इंदौर बनाने के हमारे अपने सपने हैं। इंदौर का विकास, ग्रीन सिटी इंदौर, क्लीन सिटी इंदौर, आईटी सिटी इंदौर, मेट्रो सिटी इंदौर, स्मार्ट सिटी इंदौर इन्वेस्टर्स सिटी इंदौर के लिए हमारा रोडमैप तैयार है। 

इंदौर से कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार संजय शुक्ला पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी ने तय किया एक व्यक्ति के पास एक पद रहेगा वहीं कांग्रेस में तो एक ही आदमी विधायक, सांसद और महापौर के उम्मीदवार है। कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि  या तो कांग्रेस के पास कार्यकर्ता ही नहीं है, या कार्यकर्ता हैं तो उनकी कोई इज्जत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर में गुंडे,बदमाश,माफिया, गड़बड़ करने वालों और गरीबों का हक छीनने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  कोई गड़बड़ करेगा, तो बुलडोजर चलेगा। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस आ गई, तो इंदौर बर्बाद हो जाएगा। अगर दूसरा मेयर बन गया तो, हमारे इंदौर के सपने बिखर जायेंगे।  इसलिए मैं कह रहा हूं सावधान रहो। उन्होंने कहा भाजपा सरकार इंदौर के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे‌ । इंदौर के विकास के लिए और इंदौर की भलाई के लिए इंदौर नगर निगम में भाजपा के महापौर का होना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इंदौर की जनता से अपील करते हुए कहा कि अकेले पुष्यमित्र ही नहीं, 85 के 85 पार्षद भी भाजपा के ही होना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सिर्फ कड़े कानून से न्यायपूर्ण समाज नहीं बनता, CJI डीवाई चंद्रचूड़ ने क्‍यों कहा ऐसा...

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने की होड़, ट्रेन के आगे पटरी पर गिरीं BJP विधायक, वीडियो वायरल

Mini Moon की क्या है Mystery, 2 चंद्रमाओं पर क्यों है दुनियाभर की नजरें, क्या भारत में दिखाई देगा

हत्या की नाकाम कोशिश के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कभी नहीं झुकूंगा, अमेरिकावासियों के लिए लड़ना जारी रखूंगा

क्या फाइनल हो गया दिल्ली के नए CM का नाम, AAP विधायकों की बैठक में हो सकता है ऐलान

सभी देखें

नवीनतम

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Triumph Speed T4 : Royal Enfield और KTM से टक्कर देने आई सबसे सस्ती ट्रायम्फ बाइक

विश्वकर्मा जयंती पर छग के आवासहीन परिवारों के लिए पीएम मोदी ने किया 2044 करोड़ का ऑनलाइन अंतरण

अगला लेख
More