Hanuman Chalisa

जीएसटी पर इंदौर के बाजार बंद, दो जुलाई से भूख हड़ताल

Webdunia
शुक्रवार, 30 जून 2017 (14:19 IST)
इंदौर। केंद्र सरकार द्वारा एक जुलाई से लागू किए जा रहे वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) की विसंगतियों और जटिलताओं के विरोध में मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के प्रमुख बाजार और हजारों कारोबारी संस्थान आज बंद रहे। इससे करोड़ों रुपए का दैनिक व्यवसाय ठप हो गया।
 
बाजार सूत्रों ने बताया कि एक दिवसीय बंद का राजबाड़ा क्षेत्र के विभिन्न बाजारों, सियागंज के किराना बाजार, संयोगितागंज की अनाज मंडी और सराफा बाजार समेत प्रमुख कारोबारी केंद्रों पर खासा असर देखा गया।
 
बंद का आह्वान करने वाले अहिल्या चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष रमेश खंडेलवाल ने कहा कि हम जीएसटी के नहीं, बल्कि इसकी जटिलताओं और विसंगतियों के विरोध में हैं। सरकार ने बगैर किसी ठोस तैयारी के इस नई कर प्रणाली को उद्योग और व्यापार जगत पर अचानक थोंप दिया है।
 
उन्होंने कहा कि आम आदमी की रोटी, कपड़ा और मकान की चीजों पर जीएसटी की ऊंची दरों और नई कर प्रणाली की जटिलताओं तथा विसंगतियों से कारोबारी ढांचा बुरी तरह गड़बड़ा जाएगा।
 
खंडेलवाल ने कहा कि वाणिज्य जगत के हितों की रक्षा के लिए सीमेंट, फ्लोर टाइल्स, नमकीन उत्पादों, घी, ब्रांडेड अनाज, ब्रांडेड कपड़ों, दवाओं आदि वस्तुओं पर जीएसटी की दरें घटाए जाने की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि जीएसटी की विसंगतियों और जटिलताओं के विरोध में बुलाए गए बंद को इंदौर के करीब 125 कारोबारी संगठनों ने अपना समर्थन दिया।
 
खंडेलवाल ने बताया कि जीएसटी की कमियां दूर करने की मांग के साथ कारोबारी संगठनों द्वारा शहर में दो जुलाई से क्रमिक भूख हड़ताल और धरने की शुरुआत की जाएगी। (भाषा) 
Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

व्हाइट हाउस का बड़ा बयान, ट्रंप ने कूड़ेदान में फेंका ईरान का 10 बिंदुओं का प्रस्ताव

LIVE: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान, पीएम मोदी की मतदाताओं से अपील

मिडिल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव, सीजफायर की शर्तों पर क्या पाकिस्तान ने किया गुमराह?

Top News : लेबनान पर इजराइली हमले से संकट में सीजफायर, तेल कीमतों में उछाल

ईरान ने फिर बंद किया Strait of Hormuz, लेबनान में 254 मौत के बाद भड़का तनाव, समझौता तोड़ने की धमकी

अगला लेख