Dharma Sangrah

इंदौर में दर्दनाक वाकया, दौड़ती ट्रेन के सामने बेटे के शव के साथ कट मरी महिला

Webdunia
शुक्रवार, 22 फ़रवरी 2019 (22:56 IST)
इंदौर। एक दर्दनाक वाकये में शुक्रवार को यहां अपने 6 वर्षीय बेटे की मौत के कारण बदहवास महिला दौड़ती ट्रेन के सामने संतान के शव के साथ कूद गई। ट्रेन से कटने के कारण महिला की मौत हो गई। महिला अपने बच्चे की मौत से काफी गमगीन थी।
 
राजेंद्र नगर पुलिस थाने के उपनिरीक्षक ने बताया कि नालंदा परिसर के पास की रेलवे पटरी पर दौड़ती ट्रेन के सामने कूदने वाली महिला के शव की पहचान भारती पटेल (30) के रूप में हुई है। उसने अपने बेटे रूपेंद्र (6) के शव के साथ ट्रेन के सामने छलांग लगाई थी।

उपनिरीक्षक ने बताया कि भारती अपने पति विश्वनाथ से यह कहकर घर से निकली थी कि बेटे की तबीयत ज्यादा खराब होने पर वह उसे शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय ले जा रही है। महिला का पति एक तेल मिल में काम करता है।
 
इस बीच शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. हेमंत जैन ने बताया कि भारती जब अपने बेटे को लेकर हमारे अस्पताल आई, तब तक बच्चे की मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे औपचारिक रूप से मृत घोषित कर दिया था।

जैन ने बताया कि 6 वर्षीय बालक सिकल सेल एनीमिया का मरीज था। इस बीच पुलिस ने महिला और उसके बेटे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

इमरान खान की आंखों की रोशनी 85% तक घटी, पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने दिए तत्काल इलाज के आदेश

Air India Plane Crash : AI-171 के हादसे के लिए क्या पायलट था जिम्मेदार, AAIB का आया बयान, इटली के अखबार का दावा कितना सच

'वंदे मातरम्' की नई गाइडलाइन, सरकार पर भड़के AIMIM नेता, बोले- गर्दन पर छुरी रखकर नहीं कहलवा सकते, मदनी ने बताया मनमानी

AI का 'खेल' : शशि थरूर और राजीव शुक्ला के फर्जी वीडियो वायरल, Pakistan के फर्जीवाड़े की कांग्रेस नेताओं ने उड़ाई धज्जियां

यूपी में ODOP योजना से बदली कारीगरों की तकदीर, 3.16 लाख को मिला रोजगार

अगला लेख