dharma sangrah
✕

विमान के उड़ान भरने से पहले युवक ने की उद्घोषणा, 'मुझसे शादी करोगी'

Webdunia
सोमवार, 21 मई 2018 (19:16 IST)
इंदौर। इंडिगो एयरलाइन की इंदौर से गोवा जाने वाली उड़ान में यात्रियों के सवार होने के दौरान स्थानीय देवी अहिल्याबाई होलकर हवाई अड्डे में अनूठा दृश्य सामने आया, जब बोर्डिंग के समय एक युवक ने विमान के आंतरिक उद्घोषणा तंत्र का इस्तेमाल करते हुए अपनी मंगेतर के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।
 
 
इस रूमानी वाकये का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर सामने आया लेकिन विमान में इस तरह की अनुमति दिए जाने को लेकर सुरक्षा और सावधानी की दृष्टि से वैधानिक सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने तस्दीक की कि विवाह निवेदन का यह दृश्य इंडिगो एयरलाइन की इंदौर-गोवा उड़ान में रविवार, 20 मई को देखने को मिला। हालांकि उन्होंने उड़ान संख्या और इंदौर से इसके रवाना होने के समय का फिलहाल खुलासा नहीं किया।
उन्होंने बताया कि एक युवक ने पहले एयरोब्रिज (हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को सीधे विमान के भीतर ले जाने वाला पुल) पर अपनी मंगेतर के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। फिर एयरलाइन के क्रू सदस्यों की अनुम​ति के बाद विमान के आंतरिक उद्घोषणा तंत्र के उपयोग के जरिए विवाह निवेदन दोहराया।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि इस उद्घोषणा के बाद युवक की कथित मंगेतर अपनी सीट से उठकर उसके पास आती है और वह फिल्मी अंदाज में घुटनों के बल बैठकर उसे गुलाब का फूल पेश करते हुए शादी की गुजारिश करता है। अर्यमा ने बताया कि यह वाकया तब हुआ, जब विमान के गोवा के लिए उड़ान भरने से पहले इसमें बोर्डिंग यानी यात्रियों के सवार होने का सिलसिला जारी था।
 
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंडिगो एयरलाइन के क्रू सदस्यों को युवक की खुशी-खुशी मदद करते देखा जा सकता है। एयरोब्रिज पर कतार में खड़े कुछ क्रू सदस्य युवक की ओर से उसकी कथित मंगेतर के लिए प्लेकार्ड थामे दिखाई देते हैं जिन पर लिखा है- 'विल यू मैरी मी?' (क्या तुम मुझसे शादी करोगी?)।
 
कैबिन क्रू को प्रशिक्षण और लाइसेंस दिए जाने को लेकर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के वर्ष 2010 में जारी नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं (सीएआर) के दस्तावेज में विमान के भीतर संवाद और उद्घोषणा के बारे में खास ताकीद की गई है। इस दस्तावेज में कहा गया है कि पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इंटरफोन सिस्टम, सुरक्षा संबंधी सूचना को प्रसारित करने के उपकरण हैं, लिहाजा इन उपकरणों के सही और प्रभावी इस्तेमाल के जरिए इनसे प्रसारित संदेश को ग्रहण किए जाने और समझे जाने की संभावना बढ़ जाती है।
 
बहरहाल, हवाई अड्डा निदेशक ने सलाह दी कि विमान में विवाह निवेदन के वाकये को 'सकारात्मक तौर पर' देखा जाना चाहिए और अगर कोई व्यक्ति एयरोब्रिज में किसी महिला के सामने विवाह का निवेदन कर रहा है, तो इसके लिए हवाई अड्डा प्रशासन की अनुमति की दरकार नहीं है। जहां तक विमान के भीतर उद्घोषणा तंत्र के इस्तेमाल से इस तरह की गुजारिश का सवाल है, तो जाहिर है कि इसके लिए विमान के कप्तान से अनुमति ली गई होगी।
 
इस मामले में इंडिगो एयरलाइन के किसी अधिकारी की प्रतिक्रिया कई प्रयासों के बावजूद अब तक नहीं मिल सकी है। इस बीच सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। पहली नजर में लगता है कि 1 मिनट 16 सेकंड का यह वीडियो मोबाइल कैमरे से बनाया गया। लेकिन इसमें यह भी नजर आता है कि एक अज्ञात युवक विमान के भीतर पूरे वाकये को पेशेवर कैमरे से शूट कर रहा है।
 
हवाई अड्डा निदेशक ने दावा किया कि बोर्डिंग के समय खड़े विमान में कैमरे के इस्तेमाल से नागरिक उड्डयन मानकों का उल्लंघन नहीं होता है। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब के एयरपोर्ट और तेल ठिकाने पर हूती हमला, एक भारतीय समेत तीन की मौत, 10 घायल

मध्यप्रदेश में एक राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का एलान, कांग्रेस का दावा, BJP के कई विधायक संपर्क में

'बद्र पैक्ट' से भारत पर क्‍या होगा असर, क्‍या भारत पर भारी पड़ा पाकिस्‍तान, मालदीव क्‍यों बैठा पाकिस्‍तान की गोद में?

एमपी गजब है! नगरीय निकायों में 2 लाख का कचरा वाहन 6 लाख रु.में खरीदा गया, ACS संजय दुबे ने खुद खोली भ्रष्टाचार की पोल

भारत-पोलैंड के बीच गहरी हुई दोस्ती: पीएम मोदी बोले- रक्षा, स्पेस और ट्रेड में बढ़ेंगे नए अवसर

अगला लेख