Hanuman Chalisa
✕

ये है इंदौर की रावण मंडी, 200 से 15,000 तक के रावण, हर साल बढ़ता जा रहा रावण दहन का क्रेज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 (11:03 IST)
शनिवार को पूरे देश में रावण दहन किया जाएगा। अधर्म पर धर्म की जीत के प्रतीक के तौर पर पूरे देश में रावण का दहन किया जाएगा। हालांकि महाकाल की नगरी उज्‍जैन में ब्राह्मणों ने रावण दहन का विरोध करते हुए सीएम मोहन यादव को चिट्ठी लिखी है। उन्‍होंने मांग की है कि मध्‍यप्रदेश में रावण दहन पर रोक लगाई जानी चाहिए। ब्राह्मणों का तर्क है कि रावण विद्वान और त्रिकालदर्शी थे। उन्होंने द्वापर में माता सीता का हरण जरूर किया था, लेकिन उनके साथ कभी कोई गलत व्यवहार नहीं किया।
वहीं दूसरी तरफ इंदौर, उज्‍जैन से लेकर प्रदेश के कई शहरों में रावण दहन की तैयारी जमकर चल रही है। इंदौर में तो रावण मंडी तक सज गई है, बाजार रावण के पुतलों से सजा हुआ है और बच्‍चों से लेकर बडों तक में रावण के पुतले खरीदने को लेकर जमकर उत्‍साह है। वेबदुनिया ने इंदौर के अन्‍नपूर्णा क्षेत्र से लेकर कई इलाकों में रावण के पुतले बनाए जाने से लेकर उन्‍हें बेचने का जो काम होता है उसकी पूरी पड़ताल की। जानिए कहां कहां बन रहे हैं रावण। किस कीमत से लेकर किस साइज के रावण के पुतले बाजार में उपलब्‍ध हैं।

इंदौर में बढ़ा रावण दहन का चलन : मिताली वर्मा ने बताया कि इस साल भी हर आकार और हर रंग में रावण की बिक्री हो रही है, लोगों का इन्हें खरीदने के लिए क्रेज और बढ़ गया है और ऐसा ही कुछ देखा गया इंदौर में भी, जहां छोटे, बड़े, हर साइज़ और शेप के रावण की मंडी सजी हुई है। इन्हें तैयार करने वाले लोगों ने बताया कि पहले से ज्यादा इसका चलन बढ़ गया है और बिक्री भी पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा हुई है। रावण दहन देखने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े इसलिए लोग छोटे रावण ज्यादा खरीद रहे हैं ताकि वे कॉलोनी में ही जश्न मन सकें।

200 से लेकर 15,000 तक के रावण: कैलाश महंत ने बताया कि यहां रावण की कीमत 200 से लेकर 15,000 तक है। हर आयु वर्ग में इन्हें खरीदने के प्रति उत्साह नजर आ रहा है। उन्होंने बताया कि लोग ज्यादातर रंग बिरंगे रावण ले जाना पसंद करते हैं लेकिन इसके पीछे काफी मेहनत लगती है। छोटे रावण को बनाने में करीब 1.5 घंटा लगता है वहीँ बड़े रावण को बनाने में 1-2 दिन लग जाते हैं।

रावण खरीद की मांग बढी : अन्‍नपूर्णा क्षेत्र में रावण बनाने वाले एक दुकानदार विष्‍णू राम ने बताया कि वे पिछले 8 से 10 साल से रावण बनाने का काम कर रहे हैं। पिछले इतने सालों में रावण खरीदने की मांग में जबरदस्‍त उछाल आया है। ठीक इसी तरह सुभिता ने बताया कि वो बच्‍चों के हिसाब से रावण बना रही है। बच्‍चे छोटे और कलर फूल रावण पसंद कर रहे हैं।

उज्‍जैन में हो रहा रावण दहन का विरोध
उज्‍जैन में ब्राह्मण क्‍यों कर रहे रावण दहन पर रोक की मांग  महाकाल मंदिर के पुजारी और अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के संस्थापक अध्यक्ष महेश पुजारी ने मुख्यमंत्री को पत्र में लिखा है कि रावण विद्वान और त्रिकालदर्शी थे। उन्होंने द्वापर में माता सीता का हरण जरूर किया था, लेकिन उनके साथ कभी कोई गलत व्यवहार नहीं किया। उन्होंने बताया कि रावण ने राक्षस कुल का उद्धार करने के लिए माता सीता का हरण किया था, जिसके कारण ही भगवान राम के हाथों उन्होंने मुक्ति पाई।

रावण दहन से ब्राह्मणों का अपमान : महेश पुजारी कहते हैं कि वर्तमान में रावण दहन करने के पीछे ब्राह्मणों को अपमानित करने जैसा है। रावण के पुतले का दहन सिर्फ दशहरे पर नहीं बल्कि पूरे सप्ताह भर होने लगा है। उनका कहना है कि रावण के पुतले का दहन करने वाले संगठन और संस्थाएं ब्राह्मण समाज का कभी भी भला नहीं कर सकते। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पत्र के माध्यम से मांग की है कि मध्य प्रदेश में रावण के दहन पर प्रतिबंध लगना चाहिए और अगर पुतला दहन करना ही है तो ऐसे लोगों के करें जो मां बेटियों के साथ दुष्कर्म कर उनकी हत्या कर देते हैं।

किसने किया दहन का विरोध : अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पुजारी के साथ ही अध्यक्ष अर्पित पुजारी, उपाध्यक्ष मुकेश अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष श्रीवर्धन शास्त्री, महामंत्री अजय जोशी कुंड वाला गुरु, कोषाध्यक्ष शिवम शर्मा, संगठन मंत्री जितेंद्र तिवारी, कार्यकारिणी के देवेंद्र नागर, हितेश शर्मा, रूपेश मेहता, प्रणव पंड्या, विनोद शुक्ल के साथ ही अन्य पदाधिकारियो ने भी रावण के पुतले के दहन पर रोक लगाने की मांग की है।
Report By : Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

नवीनतम

दिलजीत के शो को खराब करने की पन्नू की साजिश नाकाम, ये है खालिस्तान समर्थक नारे लिखने की पूरी कहानी

संकट में सहारा बन रही योगी सरकार : ग्रामीण परिवारों को मिल रहा आर्थिक सुरक्षा कवच

नीता अंबानी ने किया 'नीता मुकेश अंबानी अनंत आश्रय' का भूमिपूजन, 5,000 जरूरतमंदों को मिलेगा अपना घर

खाली कुर्सियां, फ्लॉप शो, 1984 दंगों पर भी सवाल, BJP का राहुल गांधी पर हमला, कहा- राहुल बोले, ज्ञानेश को जाना होगा

'सपा ने यूपी में 1500 दंगे करवाए', गोरखपुर से CM योगी आदित्‍यनाथ ने साधा निशाना

अगला लेख