rashifal-2026

महंगा पड़ेगा हीरों का अवैध उत्खनन, लगेगा जुर्माना

Webdunia
शनिवार, 21 अप्रैल 2018 (09:54 IST)
4
पन्ना। मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में हीरा खदानों में अवैध रुप से उत्खनन करने वालों पर तीन लाख रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिला कलेक्टर मनोज खत्री द्वारा यह जुर्माना अधिरोपित किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने हीरा अधिकारी को आगामी सत्र से संचालित एवं स्वीकृत हीरा खदानों में मशीनों से उत्खनन कार्य किए जाने पर पूर्णत: प्रतिबंधित होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
 
कलेक्टर द्वारा व्यवसायियों, तुआदारों पर जुर्माना अधिरोपित करने के साथ ही उनसे चर्चा कर उनकी व्यावहारिक समस्यायें भी सुनी गई। इसके उपरांत हीरा नीति में संशोधन के प्रस्ताव शासन को भेजे गई हैं।
 
बताया गया है कि पिछले दिनों पुलिस विभाग, राजस्व विभाग एवं हीरा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से तहसील पन्ना के ग्राम रमखिरिया क्षेत्र की हीरा खदानों का निरीक्षण किया गया था।
 
निरीक्षण के दौरान हीरा खदान के लिए स्वीकृत क्षेत्र के अलावा भी अवैध रूप से उत्खनन पाया गया। चूंकि आवेदकों द्वारा प्रथम बार अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया है। जिसके कारण खनिज नियम के अन्तर्गत अवैध उत्खनन क्षेत्र की माप के हिसाब से 30 प्रतिशत न्यूनतम के मान से अर्थदण्ड की राशि वसूल की जाएगी। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

बजट में सौगात, महाभारत की धरती हस्तिनापुर अब खंडहर नहीं, जीवंत गाथा बनेगी

बलूचिस्तान में बलोच धुरंधरों ने छुड़ाए पाक सेना के छक्के, 'ऑपरेशन हेरॉफ' से दहला पाकिस्तान

General Naravane की जिस किताब पर Rahul Gandhi ने संसद में मचाया हंगामा, सरकार ने क्यों की 'होल्ड'?

LIVE: राहुल के बयान पर लोकसभा में बवाल, सदन 4 बजे तक स्थगित

चीन का मुद्दा संवेदनशील... राहुल गांधी को मिला अखिलेश यादव का साथ

अगला लेख