फ्लाइंग किस को लेकर राहुल गांधी की शिकायत पर बिफरीं IAS अफसर शैलबाला मार्टिन

विकास सिंह
गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (11:22 IST)
भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के लोकसभा में कथित तौर पर फ्लाइंग किस करने के  मामले को लेकर अब सियासी बवाल खड़ा हो गया है। NDA की महिला सांसदों ने राहुल गांधी के फ्लाइंग किस पर आपत्ति जताते हुए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा है।

सत्ता पक्ष की महिला सांसदों की ओर से लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र को लेकर मध्यप्रदेश कैडर की 2009 बैच की IAS अफसर शैलबाला मार्टिन ने तंज कसा है। IAS अफसर शैलबाला मार्टिन ने केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के साथ राहुल की शिकायत करने वाले 22 महिला सांसदों को ओर लोकसभा स्पीकर को लिखे पत्र को ट्वीट करते हुए लिखा कि “जरा सोचिए मणिपुर की महिलाओं को कैसा महसूस हुआ होगा”?

क्या है पूरा मामला?- बुधवार को संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में शामिल हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर अपने भाषण के बाद सदन में कथित तौर पर फ्लाइंग किस करने का आरोप है। राहुल गांधी के कथित तौर पर फ्लाइंग किस करने को लेकर सदन में केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने उठाते हुए अभद्र इशारा करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा की महिला सांसदों ने राहुल गांधी पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए स्पीकर को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिस पर 22 सांसदों के हस्ताक्षर भी हैं। भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे ने कहा कि ऐसा आचरण पहले कभी नहीं देखा गया।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर होगी शुरू, चीन के साथ विमान सेवा पर भी बनी सहमति

Gold Rate : सोना क्‍या और बढ़ेगा, कहां तक जाएगा, अभी खरीदना कितना सही, जानिए सवालों के जवाब

Indian Economy : भारतीय अर्थव्यवस्था 3 साल में जर्मनी और जापान को छोड़ देगी पीछे, नीति आयोग के सीईओ ने जताया अनुमान

Gold : तमिलनाडु के 21 मंदिरों ने क्यों पिघला दिया 1,000 किलो सोना

SC की इस टिप्‍पणी पर भड़के उपराष्‍ट्रपति धनखड़, बोले- अदालतें आदेश नहीं दे सकतीं, यह लोकतंत्र के खिलाफ

सभी देखें

नवीनतम

Supreme Court ने नासिक की दरगाह गिराने के नोटिस पर लगाई रोक, Bombay High Court से मांगी रिपोर्ट

Chhattisgarh: सुकमा में 33 और नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, आदिवासियों पर अत्याचारों से निराश थे

वन प्रबंधन में औपनिवेशिक सोच से मुक्त होना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव

Madhya Pradesh : थलसेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने की मुख्‍यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात

अगला लेख
More