Hanuman Chalisa
✕

प्रेमिका से संबंध तोड़ने को कहा तो पति ने पत्नी के साथ‍ किया यह खौफनाक काम

Webdunia
सोमवार, 13 मई 2019 (16:02 IST)
इंदौर। प्रेमिका से संबंध रखने से मना किया तो पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा और प्राइवेट पार्ट में लोहे का टुकड़ा डाल दिया। पत्नी ने यह बात डेढ़ साल तक छुपाई रखी। दर्द बढ़ने पर वह इलाज के लिए अस्पताल गई, लेकिन पैसे न होने से उसे लौटना पड़ा। पति के अत्याचार की कहानी उसने पुलिस को भी सुनाई, लेकिन पुलिस ने उसका मजाक बनाकर लौटा दिया।
 
मामला चंदन नगर थाने का है। पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ केस दर्ज किया। जब महिला के पूरे शरीर में इंफेक्शन फैल गया, दर्द असहनीय हुआ तो शनिवार को फिर हिम्मत वह जुटाकर थाने पहुंची। यहां एक महिला आरक्षक को उस पर दया आ गई और उसे अस्पताल ले जाकर इलाज करवाया।
 
महिला ने पुलिस को बताया कि डेढ़ साल से पति उस पर अत्याचार कर रहा है। पति ने शराब पिलाकर संबंध बनाए। फिर लोहे की चीज अंदर डाल दी। महिला ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। महिला ने पुलिस को कहा कि मुझे पता चला कि पति का एक अन्य महिला से प्रेम-प्रसंग है। इसी बात पर विरोध जताया तो वह मारपीट करने लगा और उसके साथ यह खौफनाक हरकत कर डाली।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

नवीनतम

चीन से आने किसी भी खूबसूरत महिला को लोग जासूस कह देते हैं, हुआंग के समर्थन में क्या बोले ट्रंप?

LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को दी बड़ी राहत, यूपी सरकार की याचिका खारिज

सीएम धामी ने उत्तराखंड में सड़क हादसों पर जताया दुख, जानिए क्या कहा?

योगी सरकार की नई पहल, किसानों को चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद, गोशालाओं से होगा सीधा अनुबंध

'राजीव की मौत के बाद पूरी तरह टूट गई थी...': किताब लॉन्च पर भावुक हुईं सोनिया गांधी

अगला लेख