कैसे मिलेंगे महिलाओं को घर बैठे 12000 रुपए, शिवराज सरकार की लाड़ली बहना योजना, कैसे ले सकते हैं इसका फायदा

Webdunia
बुधवार, 22 फ़रवरी 2023 (15:11 IST)
Ladli Bahan Yojana: चुनावी साल में मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने लाड़ली बहन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रदेश की बेटियों/बहुओं को सरकार ने 12000 रुपए हर साल देने की घोषणा की है। जून माह से इस योजना के तहत महिलाओं के खाते में पैसे आना शुरू हो जाएंगे। 
 
कितनी राशि मिलेगी : सरकार ने यह योजना महिलाओं को ध्यान में रखकर बनाई है। इस योजना के तहत यदि एक घर में माता-पिता के अलावा दो बेटे हैं तो उनकी पत्नियों को 1000-1000 रुपए मिलेंगे। वहीं, घर बुजुर्ग महिला को वृद्धावस्था पेंशन के साथ 400 रुपए अतिरिक्त दिए जाएंगे। फिलहाल वृद्धावस्था पेंशन 600 रुपए प्रतिमाह दी जा रही है। 
 
कैसे आवेदन करें : लाड़ली बहन योजना के फॉर्म 5 मार्च से भरना शुरू हो जाएंगे। आवेदनों की जांच के बाद जून माह से इस योजना की पात्र महिलाओं के बैंक खाते में पैसे आना शुरू हो जाएंगे। इस योजना में धर्म और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। 
   
इस योजना के तहत किसी भी वर्ग की महिला आवेदन कर सकती है। इसमें सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की गरीब महिलाएं पात्र होंगी। सरकार का मानना है कि 5 साल में इन महिलाओं के खाते में 60 हजार रुपए जाएंगे। इससे उन्हें आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी। इस योजना पर 5 वर्षों में 60 हजार करोड़ रुपए खर्च होने का अुनमान है। 
 
किसे मिलेगा योजना का फायदा : इस योजना में निम्न वर्ग, मध्यम वर्ग, किसान एवं गरीब महिलाओं को शामिल किया जाएगा। हालांकि जिन महिलाओं के परिवार आयकर दाता की श्रेणी में आते हैं, वे इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इस योजना के लिए महिलाओं को मध्य प्रदेश निवासी होना आवश्यक है। 
 
जो महिलाएं आंगनबाड़ी, रसोइया, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं, उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। इतना ही नहीं यदि कोई भी महिला पेंशन, लाड़ली लक्ष्मी योजना, संबल योजना आदि का लाभ उठा रही है तो उसे भी इस योजना के तहत अलग से लाभ पहुंचाया जाएगा। 
 
योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज : इस योजना में शामिल होने के लिए महिलाओं आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे-
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

अगला लेख
More