Dharma Sangrah

हनीट्रैप के जाल में फंसे हो सकते हैं बड़े नेता और अफसर, पुलिस अधिकारी का खुलासा

Webdunia
रविवार, 22 सितम्बर 2019 (13:44 IST)
8
इंदौर। मध्यप्रदेश पुलिस के हत्थे चढ़े 'हनीट्रैप' (मोहपाश) गिरोह के जाल में राजनेताओं और आला सरकारी अधिकारियों समेत कई प्रभावशाली लोगों के फंसने का संदेह है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह की 5 महिलाओं समेत 6 लोगों को इंदौर और भोपाल से गिरफ्तार किया है।
ALSO READ: हनीट्रैप मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 6 लोगों को किया गिरफ्तार
मामले की जांच से जुड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने नाम जाहिर न किए जाने की शर्त पर बताया कि आरोपियों से बरामद ऑडियो-विजुअल सामग्री और उनसे पूछताछ के आधार पर हमें संदेह है कि गिरोह पिछले 1 दशक में कई लोगों को मोहपाश में फंसा चुका है।
ALSO READ: एमपी में हनीट्रैप के खुलासे के बाद सियासी हड़कंप, मंत्री गोविंद सिंह ने भाजपा से जोड़े तार
पुलिस अधिकारी ने विशिष्ट जानकारी दिए बगैर तसदीक की कि गिरोह के 'शिकार' लोगों में राजनेता और आला सरकारी अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। इनमें से ज्यादातर लोग भोपाल से ताल्लुक रखते हैं।
 
उन्होंने आरोपों के हवाले से बताया कि गिरोह खासकर सत्ता प्रतिष्ठानों में बैठे लोगों और नौकरशाहों को महिलाओं के जरिए जाल में फांसता था। फिर खुफिया कैमरों से उनके अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर इस आपत्तिजनक सामग्री के बूते उनसे धन उगाही करता था।
ALSO READ: एमपी में हनीट्रैप के हाईप्रोफाइल मामले का सनसनीखेज खुलासा, भोपाल,इंदौर में कई युवतियां गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि गिरोह के खिलाफ इस पहलू पर भी जांच की जा रही है कि क्या उसने निजी पलों के वीडियो के जरिए रसूखदारों को धमकाकर कुछ गैरसरकारी संगठनों को शासकीय ठेके दिलाए हैं।
 
गौरतलब है कि पुलिस ने इंदौर नगर निगम के अधीक्षण इंजीनियर हरभजन सिंह की शिकायत पर जांच के बाद गुरुवार को 'हनीट्रैप' गिरोह का औपचारिक खुलासा किया था। पुलिस ने गिरोह के 6 गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 14 लाख रुपए नकद, महंगी गाड़ी, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, लैपटॉप आदि सामान बरामद किया है।
ALSO READ: हनीट्रैप में फंसा सेना का एक और जवान, पाकिस्तान को भेजता था खुफिया जानकारी
खंगाला जाएगा डिलीट डेटा : इस बीच एसएसपी रुचिवर्धन मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद उपकरणों को जांच के लिए अपराध विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। इन उपकरणों से डिलीट कर दिए गए डेटा को तकनीक के जानकारों की मदद से दोबारा हासिल करने की कोशिश भी की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि लोगों को मोहपाश में फांसने के लिये इस्तेमाल होटलों के अलावा आरोपियों की पृष्ठभूमि, उनके संपर्कों और बैंक खातों के बारे में विस्तृत जांच की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि गिरोह में कुछ और महिलाएं शामिल हैं। (नगर निगम अफसर के अलावा) अन्य लोग भी गिरोह के कारण पीड़ित हो सकते हैं।
 
गिरोह के गिरफ्तार आरोपियों में आरती दयाल, मोनिका यादव, श्वेता विजय जैन, श्वेता स्वप्निल जैन, बरखा सोनी तथा उनका ड्राइवर ओमप्रकाश कोरी शामिल है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

Stock Market Crash : बजट धमाका या बाजार को झटका, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या STT बना विलेन, क्यों मचा शेयर बाजार में कोहराम

Budget 2026 Defence: रक्षा बजट में 1 लाख करोड़ का इजाफा, सेना की बढ़ेगी ताकत

Union Budget 2026-27 : Nirmala Sitharaman का बजट धमाका! 10 बड़े ऐलान जिन्होंने सबको चौंका दिया

Old vs New Tax Regime: बजट 2026 के बाद कौन सी टैक्स व्यवस्था है आपके लिए बेस्ट?

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय बजट को चिदंबरम ने बताया बकवास, पूर्व वित्तमंत्री बोले- आर्थिक सर्वे भूल गई सरकार...

T20 World Cup में नहीं होगा भारत-पाक मैच, Pakistan ने किया खेलने से इंकार

Budget 2026 : 9 बजट, 9 राज्यों की साड़ियां, निर्मला सीतारमण की साड़ी का 2026 में किस राज्य से था कनेक्शन

बजट से खादी और वस्त्र क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार, यूपी में लाखों लोगों के लिए सृजित होंगे नए अवसर

उत्तर प्रदेश के विकास को गति देगा आम बजट, इन्फ्रास्ट्रक्चर से लेकर किसानों-महिलाओं तक फोकस

अगला लेख