Dharma Sangrah

पिछले 24 घंटों में मध्य प्रदेश में जमकर हुई बारिश, नाले में बहा 10 साल का बच्चा

Webdunia
रविवार, 28 जुलाई 2019 (20:18 IST)
भोपाल। मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों में पिछले 24 घंटों में जमकर बारिश हुई, जिसके चलते कई जगहों पर सामान्य जनजीवन प्रभावित होने के साथ-साथ सीहोर जिले के खजुरिया कासम गांव के उफनते नाले में 10 वर्षीय एक बालक बह गया। उसकी तलाश जारी है।
 
मौसम वैज्ञानिक जी डी मिश्रा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में प्रदेश के नसरूल्लागंज में सबसे अधिक 21 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि गरोठ में 20 सेंटीमीटर, शुजालपुर में 19 सेंटीमीटर, शाजापुर में 18 सेंटीमीटर, आष्ठा में 17 सेंटीमीटर, इच्छावर एवं अटनेर में 14-14 सेंटीमीटर, भोपाल में 12 सेंटीमीटर, होशंगाबाद एवं नलखेड़ा में 11-11 सेंटीमीटर तथा सारंगपुर एवं सीहोर में 10-10 सेंटीमीटर वर्षा हुई।
 
उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश के उज्जैन, भोपाल, इंदौर, होशंगाबाद एवं जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर तथा शेष संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा हुई।
 
वहीं, सीहोर से मिली जानकारी के अनुसार खजुरिया कासम गांव में उफनते हुए नाले में 10 वर्षीय बालक कृष्ण पाल रविवार शाम को बह गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और उसकी तलाश जारी है।
 
इसी बीच, शाजापुर से मिली रिपोर्ट के अनुसार एक तालाब के तटबंध टूटने से शाजापुर जिले के कालापीपल तहसील अंतर्गत खोखराकला गांव में पानी घुस गया, जिससे वहां जलभराव हो गया।
 
शाजापुर जिले के कलेक्टर वीरेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि जलभराव की चपेट में आए 18 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, 10 पालतू पशु इस पानी में डूबने से मर गए। उन्होंने कहा कि इस गांव में करीब 2000 लोग रहते हैं और धीरे-धीरे अब गांव में जलभराव कम हो रहा है। यह गांव शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर है।
 
बैतूल से मिली रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार रात से जिले भर में बारिश जारी है। शाहपुर क्षेत्र में तेज बारिश होने के कारण बैतूल से भोपाल जाने वाले हाईवे पर धार और सूखी नदी में बने पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बहने के कारण कई घंटों पर यातायात ठप रहा, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

'यादव जी की लव स्टोरी' पर छिड़ा विवाद, संभल में जोरदार विरोध प्रदर्शन, जलाए गए फिल्म के पोस्टर

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

Porn Star बनने की सनक में पति की घिनौनी करतूत, पत्नी का अश्लील वीडियो रिश्तेदारों को WhatsApp किया

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में CM योगी-भागवत में 40 मिनट की मुलाकात, 2027 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा को लेकर कयास

इमैनुएल मैक्रों ने PM मोदी के साथ शेयर की AI वाली फोटो, कहा- 'जब दोस्त मिलते हैं'

योगी सरकार की नीतियों से किसानों को मिली मुनाफे की राह, खेत तालाब योजना ने बदली तकदीर

आगरा किले में गूंजेगी छत्रपति शिवाजी की शौर्य गाथा, जयंती पर चौथी बार भव्य आयोजन

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

अगला लेख