Hanuman Chalisa

मंदसौर में भारी बारिश ने फिर बढ़ाई परेशानी, जनजीवन अस्त व्यस्त

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 (08:50 IST)
मंदसौर। मध्यप्रदेश के मंदसौर में गुरुवार को हुई भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। लगातार हो रही बारिश की वजह से शिवना नदी का पानी पहले सड़कों पर और फिर घरों तक पहुंच गया। क्षेत्र में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।  
 
पुलिस अधिक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि पूरे मंदसौर जिले में अलर्ट घोषित किया गया है। पुलिस और प्रशासन लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। इंदौर और रतलाम से SDRF की टीम बुलाई गई है। 
 
पुलिस अधिक्षक ने बताया कि मंदसौर जिले में कई इलाके बाढ़ के पानी में डूबे हुए हैं। लोगों को यहां से सुरक्षित निकाला जा रहा है, जहां पानी भरा हुआ है। प्रशासन ने इन लोगों के लिए रहने और खाने का इंतजाम भी किया है।
 
भारी बारिश की वजह से शिवना नदी उफान पर है। बाढ़ की वजह से इसका पानी पशुपतिनाथ मंदिर तक पहुंच गया। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में शिवलिंग पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है। 
 
मंदसौर शहर के कोतवाली क्षेत्र में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नारायण गढ़ और दलौदा में भी बारिश की वजह से हाल बेहाल है। यहां लगभग 3000 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। हालांकि कुछ इलाकों में पानी घटा है और यहां लोग अब अपने घरों में लौटने लगे हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

US पायलट का रेस्क्यू प्लान लीक होने पर भड़के ट्रंप, जेल भेजने की धमकी

बंगाल के चुनावी रण में उत्तराखंड के 'धाकड़' धामी, बनगांव में धुरंधर धामी का दमदार रोड शो

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की हालत गंभीर, कहां चल रहा है इलाज?

‘बच्चा बाबू’ को याद कर भावुक हुए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दिल्ली-NCR में बारिश-आंधी का अलर्ट, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से बदला मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट

अगला लेख