Hanuman Chalisa

indore rain : इंदौर में भारी बारिश का कहर, 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई

Webdunia
शनिवार, 16 सितम्बर 2023 (21:50 IST)
Heavy rain in Indore : मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में जारी भारी बारिश के बाद प्रशासन ने पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर फंसे 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई, जबकि निचले इलाकों में रहने वाले नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रशासन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अगले कुछ घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मीडिया खबरों के मुताबिक इंदौर में 26 घटे में पौने 12 इंच बारिश हो चुकी है। 17 सितंबर को भी तेज बारिश की संभावना है।
 
जिलाधिकारी इलैयाराजा टी. ने बताया कि पिछले 24 घंटे में राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और होमगार्ड की मदद से 200 से ज्यादा लोगों की जान बचाई गई है। ये लोग भारी बारिश के बाद अलग-अलग स्थानों पर फंस गए थे।
 
उन्होंने बताया कि इन लोगों में राऊ तहसील के कलारिया गांव में गम्भीर नदी में बाढ़ के बाद इसके टापू पर फंसे 21 ग्रामीण शामिल हैं।
 
प्रशासन के अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) राकेश परमार ने बताया कि इन 21 लोगों को नाव भेजकर बचाया गया जिनमें महिलाएं, बच्चे, मछुआरे और किसान भी हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि एक गर्भवती महिला के बारिश में फंसे होने की सूचना पर चिकित्सा दल को उसकी प्रसूति कराने के लिए जीवनरक्षक नाव के जरिये गवला गांव भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रसूति के बाद जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।
<

कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशन में जिला प्रशासन, होमगार्ड, एसडीईआरएफ के अधिकारी-कर्मचारियों की मुस्तेदी से राहत एवं बचाव की बड़ी कार्यवाही की गई।#JansamparkMP #monsoon2023#indore pic.twitter.com/2z49lYmoII

— Collector Indore (@IndoreCollector) September 16, 2023 >
पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र में उफनती चोरल नदी में शुक्रवार रात एक वाहन (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल -एसयूवी) बह गया।
 
उन्होंने बताया कि राज्य की पूर्व मंत्री रंजना बघेल के 19 वर्षीय बेटे यश समेत तीन लोग इस वाहन में सवार थे जिन्हें पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बचा लिया।
 
डीएसपी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ, जब चोरल नदी का पानी पुलिया पर होने के बावजूद एसयूवी को इससे गुजारने की कोशिश की गई।
 
भारी बारिश के कारण जिले में जन-जीवन बेहाल हो गया है। अधिकारियों ने बताया कि कई स्थानों पर घरों में बारिश का पानी घुस गया है तथा राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

LPG को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 5Kg वाले सिलेंडर की बढ़ाई आपूर्ति, किसे मिलेगा फायदा, जानिए क्‍या हैं नियम?

होर्मुज संकट पर बौखलाए ट्रंप, ईरान को दी खुली धमकी, बोले- सबकुछ तबाह कर देंगे, तेल पर करेंगे कब्जा

PM मोदी ने बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल, कूचबिहार में TMC पर साधा निशाना, बोले- अत्याचारों का लिया जाएगा हिसाब

US rescues pilot in Iran : हॉलीवुड एक्शन मूवी स्टाइल में अमेरिकी पायलट का रेस्क्यू, ईरान में चला खतरनाक ऑपरेशन, पढ़िए पूरी कहानी

IAF के लिए 1000 किलोग्राम बम बनाने की तैयारी, तबाही मचा देगा DRDO का ‘गौरव’

बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, 7-8 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ का असर

बड़ा खुलासा : इजराइली सेना के हौसले पस्त, IDF Commanders ने दी 10 बड़े संकट की चेतावनी!

गुजरात में बम धमकी से हड़कंप: अहमदाबाद, राजकोट और वड़ोदरा RTO खाली कराए गए

पायलट को बचाने में फूंक दिए 2,000 करोड़ के विमान, ईरान में नेवी सील टीम के सफल मिशन की कहानी

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी'

अगला लेख