MP : स्वास्थ्य मंत्री ने पत्नी को नियुक्त किया प्रभारी संयुक्त संचालक, मचा बवाल

Webdunia
बुधवार, 6 जनवरी 2021 (11:42 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी की पत्नी डॉ. नीरा चौधरी को प्रभारी संयुक्त संचालक नियुक्त करने को लेकर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। इस नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर निशाना भी साधा। कांग्रेस ने कहा कि कई वरिष्ठ डॉक्टरों की अनदेखी कर पद पर नियुक्ति की गई है।
ALSO READ: आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश पर मंत्रियों के साथ CM शिवराज का मंथन
डॉ. नीरा चौधरी को चिकित्सा अधिकारी, प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) भोपाल से कार्यालय क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं भोपाल संभाग में प्रभारी संयुक्त संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की अपर संचालक सपना एम. लोवंशी द्वारा यह आदेश 4 जनवरी को जारी किया गया था।

इधर डॉक्टरों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि हाईकोर्ट द्वारा सीधी के प्रकरण में यह फैसला आ चुका है कि केवल वरिष्ठतम अधिकारी को ही प्रभार दिया जा सकता है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट किया कि अंधा बांटे रेवड़ी फिर अपने-अपने को दे। बहुत से सीनियर डॉक्टर्स को बायपास करते हुए स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी को प्रभारी संयुक्त संचालक बना दिया गया।
 
डॉ. नीरा चौधरी ने कहा कि जिसे जो कहना हो, कहता रहे। प्रदेश में सरकारी सेवाओं में नियुक्ति का नया मामला नहीं है। इससे पहले पूर्व भी जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट के भाई की नियुक्ति पर बवाल मचा था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

Jammu Kashmir में बड़ा हादसा, खाई में गिरी BSF जवानों की बस, 9 घायल, 3 ने गंवाई जान

BSF को मिजोरम में बड़ी सफलता, 40 करोड़ रुपए की नशीली गोलियां जब्त

No Car Day : इंदौर 22 सितंबर को मनाएगा नो कार डे, प्रशासन ने नागरिकों से की यह अपील

कोलकाता में शनिवार को काम पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर, OPD में नहीं करेंगे काम

Haryana : खट्टर के भतीजे ने कांग्रेस में शामिल होने की खबरों का किया खंडन, बोले- भाजपा और अपने चाचा के साथ हूं

अगला लेख
More