Hanuman Chalisa

ग्वालियर में 1300 करोड़ का एलिवेटेड रोड हादसा, 35 फुट गर्डर गिरा, मजदूर गंभीर रूप से घायल

वेबदुनिया न्यूज़ टीम
गुरुवार, 16 अप्रैल 2026 (22:05 IST)
ग्वालियर में निर्माणाधीन 1300 करोड़ रुपये के एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर बड़ा हादसा हो गया। निर्माण के दौरान करीब 35 फुट लंबा भारी गर्डर अचानक गिर गया, जिससे एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 
ALSO READ: नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान मजदूर बिना पर्याप्त सुरक्षा उपकरणों के काम कर रहे थे। हेलमेट, सेफ्टी बेल्ट और अन्य जरूरी सुरक्षा साधनों की कमी साफ नजर आई, जो हादसे की बड़ी वजह मानी जा रही है।
 
इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी के आरोप लगते रहे हैं। अब इस हादसे के बाद यह आरोप और तेज हो गए हैं कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता किया गया। स्थानीय लोगों और विपक्ष ने इसे 'भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा प्रोजेक्ट' करार दिया है।
ALSO READ: PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कुछ दिन पहले ही इस एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था। उनके दौरे के बाद भी सुरक्षा और गुणवत्ता में सुधार नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, निर्माण एजेंसी पर काम तेजी से पूरा करने का दबाव था, जिसके चलते सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। इसे सियासी श्रेय लेने की होड़ से भी जोड़ा जा रहा है।
 
हादसे के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में पारदर्शिता और सुरक्षा मानकों को लेकर बहस छेड़ दी है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख