Hanuman Chalisa

भक्तों को निराश नहीं करते गोबर गणेश (वीडियो)

Webdunia
-रजनीश सेठी, आगर मालवा से
मध्यप्रदेश के आगर मालवा जिले में स्थित नलखेड़ा में गोबर के गणेश की प्रतिमा सैकड़ों वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। एसी मान्यता है कि गोबर के यह गणेश अपने किसी भी भक्त को निराश नहीं करते। 
 
राजा नल की नगरी नलखेड़ा में पांडवकालीन पीतांबरा सिद्धपीठ मां बगलामुखी का प्राचीन मंदिर होने से यह नगर देश सहित विदेशों में प्रसिद्धि प्राप्‍त कर रहा है। वहीं नगर के मध्‍य बीच चौराहे पर गणेश दरवाजा स्थित गणेश मंदिर में अत्‍यंत ही प्राचीन 10 फुट ऊंची गणपतिजी की प्रतिमा भी विराजमान है।
 
नगर के मुख्‍य द्वार पर इस प्रतिमा की स्‍थापना किसने की इसका उल्‍लेख तो कहीं नहीं मिलता है, परंतु पुरातत्‍ववेत्‍ताओं के अनुसार यह प्रतिमा 500 वर्ष से अधिक पुरानी होकर गोबर से निर्मित है। गोबर के श्रीगणेश की इस विशाल प्रतिमा के साथ-साथ आसपास रिद्धि-सिद्धि की प्रतिमाएं भी विराजित हैं। साथ ही प्रतिमा के पैरों के समीप मूषक बना हुआ है और गणेश के एक हाथ में लड्‍डू है।
 
कमल के फूल पर विराजित यह प्रतिमा श्रृंगार के बाद और भी आकर्षक लगती है। ऐसी मान्यता है कि गणपति किसी भी भक्त को निराश नहीं करते और सबकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।
 
यूं तो हमेशा ही इन मंगलमूर्ति गणेश के दर्शन के लिए भक्तों का तांता रहता है, लेकिन गणेशोत्सव के दौरान भक्तों संख्या कुछ ज्यादा ही बढ़ जाती है। इस दौरान भगवान गणेश का मनोहारी श्रृंगार किया जाता है साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा अपनी अलग ही छटा बिखेरती है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

अयोध्या में रामलला को चढ़ाया सबसे महंगा आम, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

मध्यप्रदेश विधानसभा के मॉनसून सत्र में पारित होगा UCC विधेयक, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए संकेत?

नीट (UG) परीक्षा में पेपर लीक और अफवाहों को रोकने के लिए 38 साइबर कंमाडो की तैनाती, MP में एक लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

क्या बंगाल और महाराष्‍ट्र के बाद यूपी में लगेगा 'विपक्ष' को झटका, मंत्री का दावा- सपा में होगी बड़ी टूट

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अगला लेख