dipawali
✕

शर्मनाक, नरसिंहपुर में महिला से गैंगरेप, रिपोर्ट न लिखने पर की आत्महत्या

कीर्ति राजेश चौरसिया
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (08:18 IST)
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के रिछाई गांव में पड़ोस में रहने वाले 3 आरोपियों ने दलित की पत्नी के साथ गैंगरेप किया। जब पीड़ित परिवार पुलिस चौकी से लेकर थाने के चक्कर लगाता रहा लेकिन उसकी फरियाद नहीं सुनी गई और आखिरकार पीड़िता ने फांसी के फंदे से झूल कर मौत को गले लगा लिया।
 
पीड़ित परिवार ने गोटिटोरिया चौकी ओर चीचली थाने की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता और परिजन चीचली थाने पहुंचे तो वहां थाना प्रभारी ने शिकायत लिखने की बजाय उल्टा फरियादी को ही गाली गलौज कर थाने में घंटों बैठाकर रखा और फरियादी से पैसे भी मांगे। इससे पीड़िता बहुत व्यथित हो गई। और न्याय न मिलने से हताश होकर फांसी के फंदे पर झूल गई।
 
मृतका का सुसर का आरोप है कि वह खेत में घास लेने गई थी तभी 3 लोगों ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी तो उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हम लोगों से भी पुलिस ने गाली-गलौच कर धारा 151 लगा दी थी। रात दो बजे तक थाने में रहे। जब पैसा दिया तब हमको छोड़ा गया। और यहां रात में फांसी लगा ली थी जिसका सुबह पता चला।
 
परिजनों ने बताया कि लड़ाई झगड़ा हुआ था गोटिटोरिया चौकी रिपोर्ट करने गए थे रिपोर्ट नही लिखी गई इस तरह से आरोप लगाते हुए उनकी जो पत्नी है उसके साथ बलात्कार की घटना बता रहे है उसीके चलते उसने आत्महत्या की जांच की जा रही है शव परीक्षण कराया जा रहा है दोषियो पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
 
उक्त घटना की खबर जिले और गांव में आग की तरह फैल गई। गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जहां मौके पर पहुंचे एस.डी.ओ.पी. ने गांव में लोगों को समझाइश देते हुए किसी तरह शांत कराने की कोशिश की। वहीं अब SDOP परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच करनी की बात कह रहे हैं।
 
एसडीओपी गाडरवारा सीताराम यादव ने बताया कि परिजनों ने बताया कि लड़ाई झगड़ा हुआ था। गोटिटोरिया चौकी रिपोर्ट करने गए थे रिपोर्ट नहीं लिखी गई। इस तरह से आरोप लगाते हुए उनकी जो पत्नी है उसके साथ बलात्कार की घटना बता रहे हैं उसी के चलते उसने आत्महत्या की। मामले की जांच की जा रही है। शव परीक्षण कराया जा रहा है। दोषियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
 
आरोप है कि मामले को नरसिंहपुर पुलिस द्वारा अभी भी गम्भीरता से नहीं लिया जा रहा। वहीं आरोपी अब भी फरार हैं।

सम्बंधित जानकारी

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

बसों में शहर-गांव का सफर सुविधाजनक बना रही मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

अगला लेख